फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021: ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने बताया, क्यों महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलना बेहद पसंद है

IPL 2021: ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने बताया, क्यों महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलना बेहद पसंद है

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को कहा कि गेंदबाजों को महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलना इसलिए पसंद है, क्योंकि वे उनकी मजबूती और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना...

IPL 2021: ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने बताया, क्यों महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेलना बेहद पसंद है
एजेंसी,चेन्नईMon, 29 Mar 2021 08:43 PM
ऐप पर पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम ने सोमवार को कहा कि गेंदबाजों को महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलना इसलिए पसंद है, क्योंकि वे उनकी मजबूती और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना जानते हैं। गौतम ने सीएसके वेबसाइट से कहा कि, 'गेंदबाजों को माही भाई की नेतृत्व में खेलना इसलिए पसंद है क्योंकि वह एक गेंदबाज के मजबूत पक्ष को जानते हैं और वह उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना भी जानते हैं।'

IPL 2021: चेन्नई में RCB के खिलाड़ियों का जुटना शुरू, इस दिन पहुंचेंगे कप्तान विराट कोहली

कर्नाटक के इस क्रिकेटर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में खेलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। वह पहले पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे सीएसके जैसी चैम्पियन टीम के लिए खेलने में किसी भी तरह की उम्मीदों का दबाव महसूस नहीं होता।'

सीएसके ने अपना ट्रेनिंग कैंप 10 मार्च के करीब शुरू किया। पिछला सीजन सीएसके के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था और टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई थी। इस सीजन में टीम के साथ मोईन अली, चेतेश्वर पुजारा, कृष्णप्पा गौतम जैसे खिलाड़ी जुड़े हैं। सीएसके को इस साल अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है। सीएसके का आखिरी लीग मैच 23 मई को होगा, जो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होगा।

पंत के फैन हुए बेल, कहा-उनके बगैर टीम इंडिया की कल्पना नहीं की जा सकती 

चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वैड: महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, सैम करन, जोश हेजलवुड, इमरान ताहिर, फाफ डुप्लेसी, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, अंबाती रायडू, मिचेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, नारायण जगदीशन, केएल आसिफ, लुंगी एनगिडी, साई किशोर, मोईन अली, कृष्णप्पा गौतम, चेतेश्वर पुजारा, एम हरिशंकर रेड्डी, के भगत वर्मा, के हरि निशांत।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें