IPL 2021 शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बाकी, देखें हिन्दी में इसका पूरा शेड्यूल और टाइमिंग
पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 के यूएई में होने के बाद इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन वापस भारत में ही हो रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा, जिसमें मौजूदा...
पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 के यूएई में होने के बाद इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन वापस भारत में ही हो रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 9 अप्रैल से चेन्नई में होगा, जिसमें मौजूदा और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आमने-सामने होंगे। यह मैच शाम को 07:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज और पांच मैचों की टी-20 खेली गई थी।
बीसीसीआई के मुताबिक, इस बार लीग चरण में प्रत्येक टीम चार स्थलों पर खेलेगी। लीग चरण में कुल 56 मैच होंगे जिनमें से चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु 10-10 जबकि अहमदाबाद और दिल्ली आठ-आठ मैचों की मेजबानी करेंगे। इसमें कहा गया है कि इस आईपीएल की एक विशेषता यह होगी कि सभी मैच तटस्थ स्थलों पर खेले जाएंगे तथा कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग चरण में छह स्थानों में से चार में खेलेगी।
IPL 2021 के मैचों पर मंडराया खतरा, वानखेड़े के आठ सदस्य कोरोना पॉजिटिव
इस सीज़न में सभी टीमों को हर हाल में 90 मिनट में 20 ओवर खत्म करने होंगे। इसका मतलब है कि एक पारी के लिए टीम को 90 मिनट मिलेंगे, इसमें स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के पांच मिनट भी शामिल होंगे। साथ ही इस साल सॉफ्ट सिग्नल नियम भी नहीं होगा। इसके अलावा पिछले सीज़न में हुए विवाद को देखते हुए इस बार बीसीसीआई ने शॉर्ट रन चेक करने की जिम्मेदारी भी तीसरे अंपायर को सौंप दी है।
आ गया IPL 2021 का पूरा शेड्यूल, 9 अप्रैल को आगाज, 30 मई को फाइनल
यहां देखें IPL 2021 का पूरा शेड्यूल हिन्दी में-
दिन और तारीख | मैच | टाइम | मैदान |
9 अप्रैल | मुंबई बनाम बैंगलोर | 07:30 PM | चैन्नई |
10 अप्रैल | चेन्नई बनाम दिल्ली | 07:30 PM | मुंबई |
11 अप्रैल | हैदराबाद बनाम कोलकाता | 07:30 PM | चेन्नई |
12 अप्रैल | राजस्थान बनाम पंजाब | 07:30 PM | मुंबई |
13 अप्रैल | काेलकाता बनाम मुंबई | 07:30 PM | चेन्नई |
14 अप्रैल | हैदराबाद बनाम बैंगलोर | 07:30 PM | चेन्नई |
15 अप्रैल | राजस्थान बनाम दिल्ली | 07:30 PM | मुंबई |
16 अप्रैल | पंजाब बनाम चेन्नई | 07:30 PM | मुंबई |
17 अप्रैल | मुंबई बनाम हैदराबाद | 07:30 PM | चेन्नई |
18 अप्रैल | बैंगलोर बनाम कोलकाता | 03:30 PM | चेन्नई |
18 अप्रैल | दिल्ली बनाम पंजाब | 07:30 PM | मुंबई |
19 अप्रैल | चेन्नई बनाम राजस्थान | 07:30 PM | मुंबई |
20 अप्रैल | दिल्ली बनाम मुंबई | 07:30 PM | चेन्नई |
21 अप्रैल | पंजाब बनाम हैदराबाद | 03:30 PM | चेन्नई |
21 अप्रैल | कोलकाता बनाम चेन्नई | 07:30 PM | मुंबई |
22 अप्रैल | बैंगलोर बनाम राजस्थान | 07:30 PM | मुंबई |
23 अप्रैल | पंजाब बनाम मुंबई | 07:30 PM | चेन्नई |
24 अप्रैल | राजस्थान बनाम कोलकाता | 07:30 PM | मुंबई |
25 अप्रैल | चेन्नई बनाम बैंगलोर | 03:30 PM | मुंबई |
25 अप्रैल | हैदराबाद बनाम दिल्ली | 07:30 PM | चेन्नई |
26 अप्रैल | पंजाब बनाम कोलकाता | 07:30 PM | अहमदाबाद |
27 अप्रैल | दिल्ली बनाम बैंगलोर | 07:30 PM | अहमदाबाद |
28 अप्रैल | चेन्नई बनाम हैदराबाद | 07:30 PM | दिल्ली |
29 अप्रैल | मुंबई बनाम राजस्थान | 03:30 PM | दिल्ली |
29 अप्रैल | दिल्ली बनाम कोलकाता | 07:30 PM | अहमदाबाद |
30 अप्रैल | पंजाब बनाम बैंगलोर | 07:30 PM | अहमदाबाद |
1 मई | मुंबई बनाम चेन्नई | 07:30 PM | दिल्ली |
2 मई | राजस्थान बनाम हैदराबाद | 03:30 PM | दिल्ली |
2 मई | पंजाब बनाम दिल्ली | 07:30 PM | अहमदाबाद |
3 मई | कोलकाता बनाम बैंगलोर | 07:30 PM | अहमदाबाद |
4 मई | हैदराबाद बनाम मुंबई | 07:30 PM | दिल्ली |
5 मई | राजस्थान बनाम चेन्नई | 07:30 PM | दिल्ली |
6 मई | बैंगलोर बनाम पंजाब | 07:30 PM | अहमदाबाद |
7 मई | हैदराबाद बनाम चेन्नई | 07:30 PM | दिल्ली |
8 मई | कोलकाता बनाम दिल्ली | 03:30 PM | अहमदाबाद |
8 मई | राजस्थान बनाम मुंबई | 07:30 PM | दिल्ली |
9 मई | चेन्नई बनाम पंजाब | 03:30 PM | बेंगलुरु |
9 मई | बेंगलुरु बनाम हैदराबाद | 07:30 PM | कोलकाता |
10 मई | मुंबई बनाम कोलकाता | 07:30 PM | बेंगलुरु |
11 मई | दिल्ली बनाम राजस्थान | 07:30 PM | कोलकाता |
12 मई | चेन्नई बनाम कोलकाता | 07:30 PM | बेंगलुरु |
13 मई | मुंबई बनाम पंजाब | 03:30 PM | बेंगलुरु |
13 मई | हैदराबाद बनाम राजस्थान | 07:30 PM | कोलकाता |
14 मई | बेंगलुरु बनाम दिल्ली | 07:30 PM | कोलकाता |
15 मई | कोलकाता बनाम पंजाब | 07:30 PM | बेंगलुरु |
16 मई | राजस्थान बनाम बेंगलुरु | 03:30 PM | कोलकाता |
16 मई | चेन्नई बनाम मुंबई | 07:30 PM | बेंगलुरु |
17 मई | दिल्ली बनाम हैदराबाद | 07:30 PM | कोलकाता |
18 मई | कोलकाता बनाम राजस्थान | 07:30 PM | बेंगलुरु |
19 मई | हैदराबाद बनाम पंजाब | 07:30 PM | बेंगलुरु |
20 मई | बेंगलुरु बनाम मुंबई | 07:30 PM | कोलकाता |
21 मई | कोलकाता बनाम हैदराबाद | 03:30 PM | बेंगलुरु |
21 मई | दिल्ली बनाम चेन्नई | 07:30 PM | कोलकाता |
22 मई | पंजाब बनाम राजस्थ | 07:30 PM | बेंगलुरु |
23 मई | मुंबई बनाम दिल्ली | 03:30 PM | कोलकाता |
23 मई | बेंगलुरु बनाम चेन्नई | 07:30 PM | कोलकाता |
25 मई | क्वालीफायर 1 | 07:30 PM | अहमदाबाद |
26 मई | एलिमिनेटर | 07:30 PM | अहमदाबाद |
28 मई | क्वालीफायर 2 | 07:30 PM | अहमदाबाद |
30 मई | फाइनल | 07:30 PM | अहमदाबाद |