IPL 2021: दिनेश कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि, सिर्फ रोहित शर्मा-एमएस धोनी ही आगे
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में बुधवार को दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में बुधवार को दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में कोलकाता के पूर्व कप्तान और स्टार विकेटकीपर दिनेश कार्तिक आईपीएल का अपना 200वां मैच खेलने उतरे हैं। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के बाद वह ऐसा करने वाले महज तीसरे ही खिलाड़ी हैं। कार्तिक के बाद आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी क्रमश: सुरेश रैना और विराट कोहली हैं।
𝙄𝙣 𝙚𝙡𝙞𝙩𝙚 𝙘𝙤𝙢𝙥𝙖𝙣𝙮 ✨@DineshKarthik becomes one of only 3️⃣ players to make 2️⃣0️⃣0️⃣ IPL appearances! #KKRvCSK #KKRHaiTaiyaar #IPL2021 pic.twitter.com/sw7blDqlhE
बेयरस्टो-वॉर्नर ने SRH को दिलाई पहली जीत, पंजाब को 9 विकेट से हराया
दिनेश कार्तिक के पिछले मैचों के प्रदर्शन पर नजर दौड़ाई जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ वे मात्र 2 रन बनाकर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे। इस मैच में उनकी टीम को 38 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। यही हाल उनका मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी रहा था, जहां वे आंद्रे रसेल के संग मिलकर टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए थे। इस मैच में एक समय केकेआर आसान जीत की तरफ बढ़ रहा था। इस मैच में कार्तिक ने नाबाद आठ रन बनाए। हालांकि कार्तिक का बल्ला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चला, जहां उन्होंने आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद पहुंचाई थी।
टीम इंडिया के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 152 मैच खेल चुके कार्तिक आईपीएल इतिहास के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें अब तक कई आईपीएल टीमों में खेलने का अनुभव है। इसमें केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम शामिल है। दाएं हाथ के बल्लेबाज कार्तिक ने लगभग 26 की औसत से अब तक 199 आईपीएल मैचों 3,855 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न टीमों के लिए 19 अर्धशतक भी जड़े हैं। इसके अलावा कार्तिक ने अब तक इस लीग में 379 चौके और 106 छक्के भी लगाए हैं।




