फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021, DC vs RR: रियान पराग ने ऋषभ पंत को रनआउट करने के बाद किया बिहु डांस, देखें वीडियो

IPL 2021, DC vs RR: रियान पराग ने ऋषभ पंत को रनआउट करने के बाद किया बिहु डांस, देखें वीडियो

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। दिल्ली...

IPL 2021, DC vs RR: रियान पराग ने ऋषभ पंत को रनआउट करने के बाद किया बिहु डांस, देखें वीडियो
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 15 Apr 2021 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से सबसे अधिक 51 रन ऋषभ पंत ने बनाए। ऋषभ पंत को रियान पराग ने रन आउट किया। इसके बाद पराग ने अपने अंदाज में बिहु डांस कर जश्न बनाया। पराग पहले भी बिहु डांस कर मैदान में जश्न बनाते हुए दिखे हैं।

 13 वें ओवर की चौथी गेंद पर ऋषभ पंत रियान पराग के थ्रो पर रन आउट हुए। गौरतलब है कि आईपीएल 2020 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 26 गेंद पर नॉटआउट 42 रनों की पारी खेली थी और राहुल तेवतिया  के साथ मिलकर टीम को पांच विकेट से शानदार जीत दिलाई। रियान ने 19.5 ओवर में छक्के के साथ टीम को जीत दिलाई थी और इसके बाद मैदान पर ही बिहु डांस करने लगे थे।

 

आज के मैच की बात करें तो  दिल्ली कैपिटल्स को जयदेव उनादकट ने शुरुआत में ही तगड़े झटके दिए। उन्होंने पृथ्वी शॉ और धवन के विकेट शुरू में ही चटकाए। राजस्थान की तरफ से जयदेव उनादकट ने चार ओवर में महज 15 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि मुस्ताफिजुर रहमान ने दो विकेट चटकाए। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, ऋषभ पंत (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मार्कस स्टोयनिस, क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, ललित यादव, कगिसो रबाडा, टॉम करन, आवेश खान। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान), डेविड मिलर, जोस बटलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, चेतन सकारिया, जयदेव उनादकट, मुस्ताफिजुर रहमान।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें