फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021: आज मुंबई इंडियंस के सामने है दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2021: आज मुंबई इंडियंस के सामने है दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

युवा कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2021 के मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के...

IPL 2021: आज मुंबई इंडियंस के सामने है दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 20 Apr 2021 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

युवा कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2021 के मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों अब तक तीन-तीन मैच खेलकर दो-दो मुकाबले जीत चुके हैं। प्वॉइंट टेबल में दिल्ली दूसरे और मुंबई तीसरे स्थान पर है। हालांकि दोनों टीमों के प्वॉइंट्स बराबर हैं, लेकिन दिल्ली का नेट रन रेट मुंबई के मुकाबले ज्यादा बेहतर है।

दिल्ली ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को आसानी से छह विकेट से हराया था। पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बनाया, जबकि दिल्ली ने 18.2 ओवर में ही चार विकेट पर 198 रन बनाकर आसानी से मुकाबला जीत लिया। 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने शिखर धवन ने मात्र 49 गेंदों पर 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 92 रन की मैच विजयी पारी खेली। दिल्ली के मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभी अच्छी फॉर्म में हैं और पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने मात्र 17 गेंदों पर 32 रन की ठोस पारी खेली थी। मार्कस स्टोइनिस ने मात्र 13 गेंदों पर नाबाद 27 रन बनाकर दिल्ली को 10 गेंद रहते आसान जीत दिला दी थी।

IPL 2021: CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने माना, इस खिलाड़ी के आने से टीम हुई है मजबूत

मुंबई के पास ओपनिंग में रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक के रूप में दो बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। इनके बाद सूर्यकुमार यादव भी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या भी रन बटोरने में सक्षम हैं। पोलार्ड तो मुंबई के पिछले मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे थे। पोलार्ड ने 22 गेंदों पर नाबाद 35 रन में तीन शानदार छक्के लगाए थे। मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के रूप में दो बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं जो आखिरी ओवरों में शानदार और कसी हुई गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला काफी निर्णायक होगा और इसमें दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है-

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, एडम मिल्ने और ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋषभ पंत(कप्तान और विकेटकीपर), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, कगीसो रबाडा, एनरिच नॉर्ट्जे, आवेश खान, ललित यादव, लुकमान हुसैन मेरिवाला।

फेल होने से बेफिक्र हैं संजू सैमसन, कहा-जारी रखूंगा अपना यही अंदाज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें