IPL 2021, CSK vs SRH: चेन्नई के खिलाफ मनीष पांडे को मौका दे सकती है हैदराबाद, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Apr 28, 2021 04:18 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईपीएल 2021 का  23 वां मुकाबला बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पहला मैच गंवाने के बाद...

IPL 2021, CSK vs SRH: चेन्नई के खिलाफ मनीष पांडे को मौका दे सकती है हैदराबाद, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग  XI

आईपीएल 2021 का  23 वां मुकाबला बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। पहला मैच गंवाने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने चार मैच लगातार जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस आईपीएल में अब तक अच्छा नहीं रहा है। हैदराबाद ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है। हैदराबाद को एकमात्र जीत पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली थी। उसके बाद से टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट टेबल में हैदराबाद सबसे नीचे चल रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो आज के मुकाबले में चेन्नई अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। मोईन अली के फिट होने पर ड्वेन ब्रावो को प्लेइंग इलवेन से बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा टीम में बदलाव की संभावना कम है। दिल्ली की पिच को देखते हुअ इमरान ताहिर को आज के मुकाबले में भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। इसके अलावा टीम में शायद ही कप्तान धोनी कुछ बदलाव करें।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो, तो हैदराबाद इस मैच में मनीष पांड को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। वो विराट सिंह की जगह ले सकते हैं। इसके अलावा केन विलियमसन के आने से टीम को बल्लेबाजी को मजबूती मिली है। राशिद खान एक बार फिर स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे। भुवनेश्वर कुमार अगर फिट होते हैं तो वो प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं। अब्दुल समद को फिनिशर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है।  आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI-
एमएस धोनी (कप्तान व विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुरेश रैना रवींद्र जडेजा, सैम कुरन, शार्दुल ठाकुर, मोईमन अली, इमरान ताहिर, दीपक चाहर। 

सनराइजर्स हैदराबाद की  प्लेइंग XI-
डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, विजय शंकर, केदार जाधव, राशिद खान, अब्दुल समद, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार  खलील अहमद।

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।