IPL 2021 CSK vs RCB: कुछ ऐसा हो सकता है दोनों टीमों का प्लेइंग XI

IPL 2021 CSK vs RCB: कुछ ऐसा हो सकता है दोनों टीमों का प्लेइंग XI

संक्षेप:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से होना है। दोनों ही टीमें अभी तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं। आरसीबी ने अपने पहले चार...

Apr 25, 2021 09:54 am ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से होना है। दोनों ही टीमें अभी तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं। आरसीबी ने अपने पहले चार मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं सीएसके ने पहला मैच गंवाने के बाद जीत की हैट्रिक लगाई है। प्वॉइंट टेबल की बात करें तो आरसीबी टॉप पर है, जबकि सीएसके दूसरे पायदान पर है। महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके और विराट कोहली की आरसीबी के बीच मैच का फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें से सीएसके ने 16 और आरसीबी ने 9 मैच जीते हैं। आरसीबी इस सीजन की इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। सीएसके अगर आरसीबी का विजयरथ रोकने में कामयाब होता है, तो वह प्वॉइंट टेबल में भी टॉप पर पहुंच जाएगा।

मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इसी मैदान पर 24 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया, जो लो स्कोरिंग रहा। अब देखना होगा कि आज के मैच में क्या होता है। मैच दिन में खेला जाना है, तो ऐसे में ओस की भूमिका कुछ नहीं रह जाएगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन

दोनों ही टीमें अपना विनिंग कॉम्बिनेशन शायद ही बदलें। ग्लेन मैक्सवेल इस साल आरसीबी से जुड़े और लगातार शानदार प्रदर्शन करते दिखे हैं, वहीं सीएसके ने इस साल मोईन अली पर दांव लगाया, जिन्होंने अभी तक जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। 

सीएसकेः ऋतुराज गायकवाड़, फैफ डु प्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी।

आरसीबीः देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमीसन, केन रिचर्ड्सन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |