फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021: केविन पीटरसन ने बताया, किस टीम के पास आईपीएल 2021 जीतने का शानदार मौका

IPL 2021: केविन पीटरसन ने बताया, किस टीम के पास आईपीएल 2021 जीतने का शानदार मौका

मुंबई इंडियंस रविवार को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स  के साथ भिड़ने को तैयार है। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को इन दोनों के बीच मुकाबले के साथ होगा। मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी...

IPL 2021: केविन पीटरसन ने बताया, किस टीम के पास आईपीएल 2021 जीतने का शानदार मौका
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 17 Sep 2021 02:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस रविवार को दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स  के साथ भिड़ने को तैयार है। आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को इन दोनों के बीच मुकाबले के साथ होगा। मुंबई इंडियंस की कोशिश होगी कि वो जीत दर्ज करके प्वॉइंट टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करे। मुंबई इंडियंस 8 प्वॉइंट के साथ चौथे नंबर पर है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने सुझाव दिया है कि आईपीएल 2020 की चैंपियन अपने पहले दो गेम हारने का जोखिम नहीं उठा सकती है। उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के पास खिताब जीतने का शानदार मौका है। 

पीटरसन ने कहा,' वे(मुंबई इंडियंस) पहले अपने कुछ गेम हार जाते हैं और फिर टूर्नामेंट के अंत में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन हम पहले से ही टूर्नामेंट के अंत की तरफ हैं। मुंबई खेलना शुरू करने से पहले तीन या चार गेम हारने का जोखिम नहीं उठा सकता क्योंकि वापसी करने क लिए बहुत कम समय है। अगर उन्हें अपना ताज बरकरार रखना है, तो उन्हें पहली गेंद से ही उस पर रहना होगा। जाहिर है, उनके पास जो प्रतिभा है, उसके साथ वे ऐसा करने में सक्षम हैं।'

रोहित शर्मा को उपकप्तानी से हटाना चाहते थे विराट कोहली, सिलेक्टर्स को उम्र का दिया था हवाला

सीएसके के बारे में बोलते हुए पीटरसन ने स्वीकार किया कि वो आईपीएल 2021 के पहले हाफ में उनके प्रदर्शन से हैरान थे और चौथी बार खिताब जीतने का उनके पास शानदार मौका है। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स 10 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। पीटरसन ने कहा कि सभी ने अप्रैल में आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले सीएसके की ओल्ड बॉयज आर्मी बताया था। इसलिए उन्हें इतनी अच्छी तरह से आगे जाते हुए देखना थोड़ा हैरान करने वाला था। अगर वो तैयार हैं तो फ्रेंचाइजी के लिए कुछ हफ्ते ऐतिहासिक हो सकते हैं। उनके पास एक खिताब जीतने का एक शानदार शॉट है, जो सबने सोचा था उससे हटकर है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें