फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले एसएस धोनी ने तूफानी अंदाज में की बैटिंग- VIDEO

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले एसएस धोनी ने तूफानी अंदाज में की बैटिंग- VIDEO

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को दुबई में  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स  के साथ मुकाबले से होगा। धोनी से सीएसके को काफी उम्मीदें हैं। रविवार को होने वाले मैच से...

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले एसएस धोनी ने तूफानी अंदाज में की बैटिंग- VIDEO
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 18 Sep 2021 06:40 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ का आगाज 19 सितंबर को दुबई में  मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स  के साथ मुकाबले से होगा। धोनी से सीएसके को काफी उम्मीदें हैं। रविवार को होने वाले मैच से पहले धोनी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। सीएसके के प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी जबरदस्त अंदाज में बैटिंग करते नजर आए। उन्होंने इस दौरान मैदान के चारों तरफ शॉट मारे। आईपीएल 2020 यूएई में खेला गया था, जहां सीएसके क टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। 

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिश्यल यूट्यूब चैनल में एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में माही तूफानी अंदाज में खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। चेन्नई के लिए ये अच्छे संकेत हैं। इस वीडियो को देखकर लग रहा है कि धोनी अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। धोनी के लिए आईपीएल 2021 का पहला हाफ बल्लेबाजी के लिहाज से अच्छा नहीं गुजरा था। दूसरे हाफ में वो अपनी टीम के लिए बल्ले से भी योगदान देना चाहेंगे।

SCO vs ZIM: जिम्बाब्बे की दूसरे टी-20 मैच में सनसनीखेज जीत, स्कॉटलैंड ने आखिरी ओवर में लगातार 4 विकेट गंवाए

आईपीएल 2021 के पहले हाफ में उन्होंने सात मैचों में केवल 37 रन बनाए थे। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 14 में 10 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसने पहले हाफ में सात में से 5 मैच जीते थे। वहीं मुंबई इंडियंस 8 प्वॉइंट के साथ चौथे नंबर पर है। रविवार को दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें