फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2021: आईपीएल मैचों की टाइमिंग से नाराज हुए महेंद्र सिंह धोनी, बताया क्या हो रही है परेशानी

IPL 2021: आईपीएल मैचों की टाइमिंग से नाराज हुए महेंद्र सिंह धोनी, बताया क्या हो रही है परेशानी

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में आईपीएल मैचों को शुरू करने के शाम साढ़े सात बजे के समय से खासे नाराज हैं और  इसके पीछे वह कारण बताते हैं कि  जब आप आठ बजे शुरू करते हैं...

IPL 2021: आईपीएल मैचों की टाइमिंग से नाराज हुए महेंद्र सिंह धोनी, बताया क्या हो रही है परेशानी
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 11 Apr 2021 08:11 PM
ऐप पर पढ़ें

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में आईपीएल मैचों को शुरू करने के शाम साढ़े सात बजे के समय से खासे नाराज हैं और  इसके पीछे वह कारण बताते हैं कि  जब आप आठ बजे शुरू करते हैं तब तक तो ओस  स्थापित हो चुकी होती है। धोनी का कहना है कि 3० से 4० मिनट की बिलकुल सूखी हालत सारा फर्क पैदा कर देती है।  

धोनी मेजबान ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोट्र्स से अपनी टीम की दिल्ली कैपिटल्स  के हाथों कल सात विकेट की हार के बाद बात कर रहे थे। धोनी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी पारी शुरू की तो पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल थी लेकिन पिच पर एक बार जब ओस स्थापित हो गयी तो वानखेड़े की विकेट बल्लेबाजी के लिए जैसे स्वर्ग हो गयी। 

चेन्नई के कप्तान ने कहा कि आपको आगे की तरफ देखना होगा। आपको पहले खेलते वक्त यह ध्यान में रखना होगा जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हों तो आप वो अतिरिक्त 1०-15 रन चाहते हैं जो सामान्यत: आपको आठ बजे की शुरुआत वाले मैचों में मिल जाते हैं। लेकिन अब साढ़े सात बजे का मतलब है कि आप आधा घंटे पहले शुरू करते हैं तो मैदान और पिच पर बहुत कम ओस होती है , इसका मतलब सा है कि पहली पारी में बॉल उतनी आसानी से बल्ले पर नहीं आएगी जितना यह दूसरी पारी में आएगी।  इसलिए आपको 15-2० रन अतिरिक्त बनाने होंगे और साथ ही मैच पर  बड़ा  प्रभाव छोड़ने के लिए कुछ जल्दी विकेट भी निकालने होंगे। 

IPL 2021: हरभजन सिंह 699 दिन बाद मैच खेलने उतरे

धोनी ने मैच के बाद कहा कि ओस का तथ्य ऐसा था जो शुरू से हमारे दिमाग में था यही कारण था कि हम ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते थे।  विकेट को देखते हुए हमारे बल्लेबाजों ने टीम को 188 तक पहुंचाकर काफी अच्छा काम किया। लेकिन बाद में ओस स्थापित हो जाने दिल्ली के बल्लेबाजों का काम आसान हो गया।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें