IPL 2021: नहीं थम रहा कोरोना का कहर, CSK के बैटिंग कोच माइक हसी कोविड-19 पॉजिटिव

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी मंगलवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए। इससे एक दिन पहले सीएसके के ही बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी पॉजिटिव पाए गए थे। इंडियन प्रीमियर...

michael hussey

चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी मंगलवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाए गए। इससे एक दिन पहले सीएसके के ही बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी पॉजिटिव पाए गए थे। इंडियन प्रीमियर लीग के सूत्रों ने बायो बबल में कोरोना संक्रमण फैलने के कारण 14वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के कुछ घंटे बाद ही यह जानकारी दी। हसी की जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई।

IPL 2021 स्थगित होने के बाद अब इस महीने हो सकते हैं लीग के बचे हुए मैच

आईपीएल सूत्र ने बताया कि हसी की जांच की गई थी और उनका नमूना पॉजिटिव आया है। दोबारा जांच के लिए भेजा गया नमूना भी पॉजिटिव निकला। खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद चेन्नई की पूरी टीम आइसोलेशन में चली गई है। टीम ने अपना पिछला मैच पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला था।

'डैडी प्लीज घर आ जाओ', डेविड वॉर्नर ने शेयर किया बेटी का इमोशनल स्केच

बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) बायो-बबल में कोरोना विस्फोट के बाद आईपीएल को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित करने पर शेष मुकाबलों को सितंबर में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। आईपीएल 2021 के 60 में से 29 मुकाबले हो चुके हैं और अब बीसीसीआई बचे हुए 31 मुकाबलों को सितंबर में आयोजित करने की संभावनाएं तलाश रहा है। 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़नहीं थम रहा कोरोना का कहर, CSK के बैटिंग कोच माइक हसी कोविड-19 पॉजिटिव