इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे कामयाब फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने 14वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा। अर्जुन को टीम में शामिल करने को लेकर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट जहीर खान ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया कि क्यों मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर पर बोली लगाई।
IPL Auction: मुंबई इंडियंस से जुड़कर कुछ ऐसा बोले अर्जुन - Video
जहीर ने ऑक्शन के बाद कहा, 'अर्जुन तेंदुलकर बहुत ही मेहनती बच्चा है, वह काफी सीखना चाहता है, यह सबसे एक्साइटिंग बात है। सचिन तेंदुलकर का बेटा होने का एक्स्ट्रा प्रेशर उस पर हमेशा रहेगा, यह ऐसी चीज है, जिसके साथ उसे जीना होगा, टीम के माहौल से उसे मदद मिलेगी।' यह पहला मौका नहीं होगा, जब अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम के साथ रहेंगे। कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल का पिछला सीजन युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला गया था और तब अर्जुन टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर यूएई गए थे।
20 लाख से 16.25 करोड़ Rs तक लगी बोली, IPL Auction के SOLD खिलाड़ी
"I would like to thank the coaches, owners and the support staff for showing faith in me." 🙌💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2021
Arjun Tendulkar shares his thoughts on joining MI 👇#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/fEbF6Q1yUF
अर्जुन ऑलराउंडर के तौर पर खेलते हैं, तेज गेंदबाजी करने के अलावा पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। अर्जुन खुद भी मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही इस फ्रेंचाइजी टीम के बड़े फैन रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सचिन भी खेल चुके हैं। ऐसे में इसी टीम के लिए खेलना अर्जुन के लिए भी एकदम अलग अहसास होगा।