आकाश चोपड़ा ने चुना IPL 2021 XI, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े नाम नहीं किए शामिल

May 11, 2021 01:44 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के हुए 29 मैचों के आधार पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। इस लिस्ट में आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट...

आकाश चोपड़ा ने चुना IPL 2021 XI, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड जैसे बड़े नाम नहीं किए शामिल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के हुए 29 मैचों के आधार पर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है। इस लिस्ट में आकाश चोपड़ा ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिए सभी खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ियों को चुना है। चौंकाने वाली बात ये है कि आकाश चोपड़ा के इन 11 खिलाड़ियों की टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी तीनों दिग्गजों का नाम दर्ज नहीं है। 29 मैचों के बाद आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा। 

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मैंने पहले नंबर पर केएल राहुल को रखा है, क्योंकि उन्होंने तीन बड़ी पारियां खेलीं और तीनों पारियों के चलते पंजाब किंग्स को जीत मिली। उनके साथ ऑरेंज कैप होल्डर शिखर धवन को मैंने रखा है। तीसरे नंबर पर मैंने फैफ डु प्लेसी को रखा है, वह अपनी टीम के लिए पारी का आगाज करते हैं, लेकिन मैंने उन्हें नंबर-3 पर रखा है। चौथे नंबर पर ग्लेन मैक्सवेल हैं, पहले पांच मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार था। इसके बाद पांचवें नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं।'

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'नंबर छह पर मैंने ऋषभ पंत को रखा है, मुझे पता है कि मैंने उन्हें बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे रखा है, लेकिन आप उन्हें ऊपर भेज सकते हैं अगर बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत पड़े तो।' आकाश चोपड़ा ने इसके बाद रविंद्र जडेजा, क्रिस मौरिस, राहुल चाहर, आवेश खान और हर्षल पटेल को अपनी टीम में रखा है। इसका मतलब उनकी टीम में जसप्रीत बुमराह को भी जगह नहीं मिली है और ना ही कीरोन पोलार्ड को।

आकाश चोपड़ा बोले- इस अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज ने IPL 2021 में किया सबसे ज्यादा हैरान

आकाश चोपड़ा की आईपीएल 2021 टीमः केएल राहुल, शिखर धवन, फैफ डु प्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, क्रिस मौरिस, राहुल चाहर, आवेश खान, हर्षल पटेल।

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।