IPL 2021, PBKS vs RR: बेकार गई संजू सैमसन की शतकीय पारी, 4 रनों से जीता पंजाब
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में 4 रनों से हराया। 222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के चौथे मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को रोमांचक मैच में 4 रनों से हराया। 222 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 217 रन ही बना सकी। टीम के कप्तान संजू सैमसन ने 119 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह ने बढ़िया गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद शमी ने दो विकेट चटकाए। इससे पहले पंजाब किंग्स ने टीम ने टॉस गंवाने के बाद कप्तान केएल राहुल की 91 और दीपक हुड्डा की तेजतर्रार 64 रनों की पारी के चलते 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे चेतन सकारिया ने राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
ALL UPDATES:
11:40 PM: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 रनों से हराया।
11:32 PM: 19 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 209/6, संजू सैमसन 112 और क्रिस मौरिस 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:29 PM: 18.1 ओवर में रिले मेरेडिथ की गेंद पर आउट हुए राहुल तेवतिया। राहुल ने 4 गेंदों में 2 रनों की पारी खेली।
11:22 PM: संजू सैमसन ने आईपीएल 2021 का पहला जड़ा शतक। 18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 201/5, संजू सैमसन 105 और राहुल तेवतिया 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच जीतने के लिए 2 ओवर में राजस्थान को अब 21 रनों की दरकार है।
11:15 PM: 16.2 ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर रियान पराग ने थमाया केएल राहुल को कैच। पराग 11 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलकर हुए आउट।
11:09 PM: 16 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 174/4, कप्तान संजू सैमसन 83 और रियान पराग 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन के चौथे ओवर में रियान पराग ने 20 रन बटोरे।
11:05 PM: 15 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 154/4, संजू सैमसन 76 और रियान पराग 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। झाय रिचर्ड्सन के तीसरे ओवर में सैमसन ने 13 रन बटोरे।
11:01 PM: 14 ओेवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 140/4, संजू सैमसन 63 और रियान पराग 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। शमी ने अपने तीसरे ओवर में 13 रन दिए।
10:54 PM: 12.4 ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर शिवम दुबे ने थमाया दीपक हुड्डा को आसान सा कैच। शिवम 15 गेंदों में 23 रन बनाकर लौटे पवेलियन। अर्शदीप को यह मैच की दूसरी सफलता मिली है।
10:43 PM: 10.4 ओवर में मेरेडिथ की गेंद पर चौका लगाकर संजू सैमसन ने 33 गेंदों में पूरा किया अपना अर्धशतक। 11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 109/3, संजू सैमसन 54 और शिवम दुबे 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:34 PM: 9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 87/3, कप्तान संजू सैमसन 37 और शिवम दुबे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। मैच को जीतने के लिए अभी राजस्थान को 11 ओवर में 135 रनों की दरकार है।
10:25 PM: 7.3 ओवर में झाय रिचर्ड्सन ने जोस बटलर को किया क्लीन बोल्ड। बटलर 13 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज शिवम दुबे आए हैं।
10:22 PM: 7 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 68/2, जोस बटलर 24 और संजू सैमसन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने अपने पहले ओवर में 9 रन खर्च किए।
10:17 PM: 6 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 59/2, संजू सैमसन 27 और जोस बटलर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में 11 रन खर्च किए।
10:12 PM: शुरुआती दो विकेट 25 रनों के स्कोर पर गंवाने के बाद कप्तान संजू सैमसन और जोस बटलर टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर भी 50 के पार हो गया है।
10:02 PM: अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कराकर टीम को दूसरी सफलता दिलाई है। वोहरा मात्र 12 रन ही बना सके।
09:52 PM: 2 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 17/1, मनन वोहरा 12 और संजू सैमसन 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे झाय रिचर्ड्सन ने पहले ओवर में 13 रन दिए।
09;47 PM: 0.3 ओवर में शमी की गेंद पर बेन स्टोक्स हुए आउट। स्टोक्स बिना खाता खोले शमी को वापस कैच देकर लौटे पवेलियन।
09:43 PM: राजस्थान रॉयल्स की पारी का आगाज करने के लिए बेन स्टोक्स और मनन वोहरा मैदान में उतरे हैं। पंजाब की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद शमी फेंक रहे हैं।
09:25 PM: पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। चेतन सकारिया ने राजस्थान की तरफ से तीन विकेट झटके।
09:25 PM: 19.2 ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर केएल राहुल हुए आउट। राहुल ने महज 50 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली।
09:22 PM: 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 216/4, केएल राहुल 87 और शाहरुख खान 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने 4 ओवर में 45 रन लुटाए।
09:13 PM: 17.6 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर निकोलस पूरन ने थमाया चेतन सकारिया को आसान सा कैच। पूरन बिना खाता खोले हुए आउट। मौरिस ने एक ओवर में दो विकेट झटके।
09:09 PM: 17.3 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर दीपक हुड्डा ने थमाया रियान पराग को कैच। दीपक ने 28 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली।
09:05 PM: 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 187/2, केएल राहुल 65 और दीपक हुड्डा 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। दीपक ने चेतन सकारिया के तीसरे ओेवर से 15 रन बटोरे।
08:57 PM: 16 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 172/2, दीपक हुड्डा 51 और केएल राहुल 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रिस मौरिस ने अपने तीसरे ओवर में 11 रन दिए। राहुल और दीपक के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक महज 37 गेंदों में 83 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।
KL: Wankhede ka gunda hu main
Hooda: Main bhi 😋#SaddaPunjab #IPL2021 #PunjabKings #RRvPBKS pic.twitter.com/F97dDWZjN4
08:55 PM: 15.3 ओवर में क्रिस मौरिस की गेंद पर 2 रन लेने के साथ ही दीपक हुड्डा ने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
08;50 PM: 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 161/2, दीपक हुड्डा 40 और केएल राहुल 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने तीसरे ओवर में 11 रन दिए।
08:45 PM: 14 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 150/2, दीपक हुड्डा 39 और केएल राहुल 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। दीपक ने श्रेयस अय्यर के तीसरे ओवर में तीन लंबे सिक्स जड़ते हुए कुल 20 रन बटोरे।
08:41 PM: 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 130/2, केएल राहुल 53 और दीपक हुड्डा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे के पहले ओवर से राहुल और दीपक ने मिलकर 20 रन बटोरे। पंजाब की टीम अब बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
08:37 PM: 12.2 ओवर में शिवम दुबे की गेंद पर केएल राहुल ने सिक्स जड़कर पूरा किया अपना अर्धशतक।
08:31 PM: 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 102/2, केएल राहुल 44 और दीपक हुड्डा 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल तेवतिया अपने दूसरे ओवर में भी मंहगे साबित हुए और उन्होंने 13 रन दिए।
08:27 PM: 9.5 ओवर में रियान पराग की गेंद पर क्रिस गेल ने थमाया बेन स्टोक्स को कैच। गेल 28 गेंदों में 40 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
08:20 PM: 9 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 82/1, क्रिस गेल 39 और केएल राहुल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेल ने पिछले दो ओवरों में राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है। राहुल तेवतिया ने अपने पहले ओवर में 12 रन खर्च किए।
08:14 PM: 8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 70/1, क्रिस गेल 28 और केएल राहुल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेन स्टोक्स के पहले ओवर से गेल ने 12 रन बटोरे।
08:10 PM: 7 ओवर के बाद पंजा किंग्स का स्कोर 58/1, केएल राहुल 20 और क्रिस गेल 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रेयस गोपाल के पहले ओवर से गेल और राहुल ने मिलकर 12 रन बटोरे।
08:04 PM: 6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 46/1, क्रिस गेल 14 और केएल राहुल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक का विकेट गंवाने के बाद गेल और राहुल पंजाब की पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। क्रिस मौरिस ने अपने दूसरे ओवर में 7 रन दिए।
08:00 PM: 5 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 39/1, क्रिस गेल 7 और केएल राहुल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन खर्च किए।
07:54 PM: 4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 31/1, केएल राहुल 14 और क्रिस गेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। क्रिस मौरिस ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए।
07:45 PM: 2.4 ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने थमाया संजू सैमसन को आसान सा कैच। मयंक ने 9 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज क्रिस गेल आए हैं।
07:41 PM: 2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 21/0, केएल राहुल 6 और मयंक 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुस्ताफिजुर रहमान के पहले ओवर से मयंक और राहुल ने 11 रन बटोरे।
07:36 PM: 1 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 10/0, केएल राहुल 5 और मयंक 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेतन ने अपने पहले ओवर में 10 रन खर्च किए।
07:30 PM: पंजाब किंग्स की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाल मैदान में उतरे हैं। राजस्थान की तरफ से पहला ओवर चेतन सकारिया फेंक रहे हैं।
07:10 PM: राजस्थान रॉयल्स का प्लेइंग इलेवन- मनन वोहरा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन(कप्तान), जोस बटलर शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, श्रेयस गोपाल, चेतन साकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान।
Match 4. Rajasthan Royals XI: M Vohra, B Stokes, S Samson, J Buttler, S Dube, R Parag, R Tewatia, C Morris, S Gopal, C Sakariya, M Rahman https://t.co/WNSqxSOXpd #RRvPBKS #VIVOIPL #IPL2021
07:08 PM: किंग्स इलेवन पंजाब का प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, झाय रिचर्ड्सन, एम अश्विन, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ, अर्शदीप सिंह।
Match 4. Punjab Kings XI: KL Rahul, M Agarwal, C Gayle, N Pooran, D Hooda, S Khan, J Richardson, M Ashwin, M Shami, R Meredith, A Singh https://t.co/WNSqxSOXpd #RRvPBKS #VIVOIPL #IPL2021
Match 4. Rajasthan Royals win the toss and elect to field https://t.co/WNSqxSOXpd #RRvPBKS #VIVOIPL #IPL2021
Three debutants for the @PunjabKingsIPL.
Shahrukh Khan, Jhye Richardson and Riley Meredith receive their caps ahead of #PBKS first game of #VIVOIPL 2021.#RRvPBKS pic.twitter.com/5q8Txy0woe



