फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट IPL 2021, DC vs PBKS: राहुल-मयंक पर भारी पड़ी शिखर धवन की पारी, दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

IPL 2021, DC vs PBKS: राहुल-मयंक पर भारी पड़ी शिखर धवन की पारी, दिल्ली ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली ने शिखर धवन की 92 रनों की पारी की बदौलत 196 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में महज 4 विकेट...

DC vs PBKS
1/ 2DC vs PBKS
Dhawan
2/ 2Dhawan
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 19 Apr 2021 05:39 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। दिल्ली ने शिखर धवन की 92 रनों की पारी की बदौलत 196 रनों के लक्ष्य को 18.2 ओवर में महज 4 विकेट गंवाकर हासिल किया। पंजाब किंग्स की तरफ से झाय रिचर्ड्सन ने दो विकेट झटके। इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने कप्तान केएल राहुल की 61 और मयंक अग्रवाल की 69 रनों की पारियों के चलते 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से क्रिस वोक्स और आवेश खान ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। यह दिल्ली की इस सीजन की दूसरी जीत है। 

ALL LIVE UPDATES:

11:13 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। रिले मेरेडिथ की गेंद पर मार्कस स्टोयनिस ने चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। 

11:10 PM: 18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 188/4, ललित यादव 7 और मार्कस स्टोयनिस 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को जीत के लिए अब महज 8 रनों की जरूरत है। 

CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

11:06 PM: 17.1 ओेवर में झाय रिचर्ड्सन की गेंद पर ऋषभ पंत ने थमाया दीपक हुड्डा को कैच। पंत आज रंग में नजर नहीं आए और 16 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। 

11:04 PM: 17 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 180/3, मार्कस स्टोयनिस 22 और ऋषभ पंत 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली अब जीत की तरफ बढ़ रही है और टीम को आखिरी तीन ओेवर में महज 16 रनों की दरकार है।  

10:56 PM: 16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 160.3, ऋषभ पंत 13 और मार्कस स्टोयनिस 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। आखिरी चार ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 36 रनों की जरूरत है। 

10:51 PM: 15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 152/3, मार्कस स्टोयनिस 0 और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली को अगले पांच ओवर में 44 रनों की दरकार है। धवन दिल्ली की मैच पर पकड़ काफी मजबूत करके पवेलियन लौटे हैं। 

10:48 PM: 14.5 ओवर में झाय रिचर्ड्सन की गेंद पर बोल्ड हुए शिखर धवन। धवन अपने शतक से महज 8 रन से चूक गए और 92 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। 

10:43 PM: 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 143/2, शिखर धवन 91 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेरेडिथ के दूसरे ओवर से धवन ने 18 रन बटोरे। 

10:35 PM: 13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 125/2, शिखर धवन 78 और पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिल्ली ने पिछले पांच ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं।

10:30 PM: 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 117/2, ऋषभ पंत 3 और शिखर धवन 71 रन बनाकर खेल रहे हैं। बचे 8 ओवर में दिल्ली को 79 रनों की जरूरत है। 

10:23 PM: 10.6 ओवर में रिले मेरेडिथ की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने थमाया झाय रिचर्ड्सन को कैच। स्मिथ ने दिल्ली की तरफ से खेली अपनी पहली पारी में निराश किया और 12 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के रूप में कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। 

10:15 PM: 9.2 ओवर में झाय रिचर्ड्सन की गेंद पर शिखर धवन ने एक रन लेने के साथ ही 31 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। दिल्ली के नजरिए यह महत्वपूर्ण है कि धवन अंत तक खेले, क्योंकि वह क्रीज पर सेट हो चुके हैं और काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

10:13 PM: 9 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 87/1, शिखर धवन 47 और स्टीव स्मिथ 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दीपक हुड्डा के दूसरे ओवर से धवन से 12 रन बटोरे। 

10:09 PM: 8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 75/1, स्टीव स्मिथ 5 और शिखर धवन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। जलज सक्सेना ने अपने दूसरे ओवर में 7 रन खर्च किए। दिल्ली को अब जीत के लिए अगले 12 ओवर में 121 रनों की दरकार है। 

10:02 PM: 6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 62/1, शिखर धवन 28 और स्टीव स्मिथ 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप ने अपने दूसरे ओवर में महज 5 रन दिए। पावरप्ले पूरी तरह से दिल्ली के नाम रहा है और टीम ने अच्छी शुरुआत की है। 

9:55 PM: 5.3 ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर पृथ्वी शॉ ने थमाया क्रिस गेल को कैच। शॉ 17 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 

9:52 PM: 5 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 57/0, पृथ्वी शॉ 31 और शिखर धवन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। शॉ-धवन ने मोहम्मद शमी के दूसरे ओवर से 14 रन बटोरे। 

9:43 PM:: 3 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 31/0, पृथ्वी शॉ 20 और शिखर धवन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों सलामी बल्लेबाज ने दिल्ली को जबरदस्त शुरुआत दी है। 

9:38 PM: 2 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 21/0, पृथ्वी शॉ 15 और धवन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। शॉ ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर से 11 रन बटोरे। 

9:33 PM: पहले ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10/0, शिखर धवन 5 और पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:30 PM: दिल्ली की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शिखर धवन और पृथ्वी शॉ मैदान पर उतरे हैं। पंजाब की तरफ से पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं।  

9:13 PM: पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए हैं। इस मैच को जीतने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 196 रन बनाने होंगे।  

9:07 PM: 18.5 ओवर में आवेश खान की गेंद पर निकोलस पूरन ने रबाडा को दिया कैच। पूरन 8 गेंदों में 9 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। पिछले पांच ओवर में पंजाब ने 50 रन बनाए हैं और तीन विकेट गंवाए हैं। 

9:03 PM: 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 170/3, दीपक हुड्डा 14 और निकोलस पूरन 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9:00 PM: 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 162/3, निकोलस पूरन 2 और दीपक हुड्डा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। वोक्स ने अपने तीसरे ओवर में 12 रन दिए। 

8:55 PM: 16.2 ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर गेल ने थमाया रिपल पटेल को कैच। गेल 9 गेंदों में 11 रन बनाए। दिल्ली ने पिछले कुछ ओेवरों में मैच में वापसी की है। 

8:48 PM: 15.2 ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर राहुल ने थमाया मार्कस स्टोयनिस को कैच। राहुल 51 गेंदों में 61 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। 

8:46 PM: 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 140/1, क्रिस गेल 4 और केएल राहुल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। आवेश खान के तीसरे ओवर से राहुल ने 12 रन बटोरे। 

8:37 PM: 13.5 ओवर में अश्विन की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही केएल राहुल ने पूरा किया अपना अर्धशतक। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 128/1, राहुल 50 और क्रिस गेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले पांच ओवरों में पंजाब ने एक विकेट खोकर 41 रन बनाए हैं। 

08:34 PM: 13 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 124/1, क्रिस गेल 1 और केएल राहुल 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:31 PM: 12.4 ओवर में लुकमान मेरीवाला की गेंद पर मयंक ने धवन को थमाया कैच। मयंक 36 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेलकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज क्रिस गेल आए हैं। 

8:27 PM: 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 120/0, केएल राहुल 46 और मयंक अग्रवाल 68 रन बनाकर खेल रहे हैं। आवेश खान ने अपने दूसरे ओवर में 6 रन दिए। पंजाब की टीम अब बड़े टोटल की तरफ बढ़ रही है। 

8:22 PM: 11 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर पंजाब किंग्स का स्कोर 114/0, मंयक अग्रवाल 66 और केएल राहुल 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

8:16 PM: 9.3 ओवर में आवेश खान की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने लगाया चौका और इसके साथ ही उन्होंने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। 

8:11 PM: 9 ओेवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 87/0, मयंक 46 और केएल राहुल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन के पहले ओवर से मंयक ने 13 रन बटोरे। 

8:07 PM: 8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 74/0, मयंक 34 और केएल राहुल 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। ललित यादव ने अपने पहले ओवर में 11 रन दिए। दोनों ही बल्लेबाज बेहद तेजी के साथ अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे हैं। 

7:59 PM: 6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 59/0, केएल राहुल 23 और मयंक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी नजर आ रहे हैं। 

7:54 PM: 5 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 50/0, मयंक अग्रवाल 30 और केएल राहुल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हो चुकी है। 

7:49 PM: 4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 43/0, केएल राहुल 12 और मयंक अग्रवाल 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुकमान मेरीवाला ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन दिए। मयंक काफी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

7:44 PM: 3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 35/0, मयंक अग्रवाल 22 और केएल राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। वोक्स के दूसरे ओवर से मयंक ने दो चौके समेत कुल 10 रन बटोरे। 

7:41 PM: 1.2 ओवर में लुकमान मेरीवाला की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने केएल राहुल का कैच छोड़ दिया है। दिल्ली को यह कैच बहुत महंगा पड़ सकता है। 2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 25/0, केएल राहुल 10 और मयंक 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुकमान ने आईपीएल के अपने पहले ओवर में 20 रन लुटाए। 

7:35 PM: पहले ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 5/0, केएल राहुल 5 और मयंक 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। वोक्स ने अपने पहले ओवर में 5 रन खर्च किए। 

7:30 PM: पंजाब किंग्स की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल मैदान पर उतरे हैं। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर क्रिस वोक्स फेंक रहे हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स का प्लेइंग XI: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, ललित यादव, लुकमान मेरीवाला क्रिस वोक्स, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान।

पंजाब किंग्स का प्लेइंग XI:केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, झाय रिचर्ड्सन, जलज सक्सेना, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ, अर्शदीप सिंह। 
 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें