फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटपृथ्वी शॉ ने बताया, IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी का राज

पृथ्वी शॉ ने बताया, IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी का राज

शानदार लय में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हर विभाग में 'सही कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सत्र में...

पृथ्वी शॉ ने बताया, IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी का राज
भाषा,दुबईTue, 06 Oct 2020 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

शानदार लय में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हर विभाग में 'सही कर रही है। दिल्ली कैपिटल्स ने मौजूदा सत्र में शानदार आगाज किया है जहां पांच मैचों में चार जीत के साथ टीम तालिका में शीर्ष पर है। 

शॉ ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 23 गेंद में 42 रन की पारी खेल कर एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दिल्ली ने इस मैच को 59 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।

इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, ''यह इस टूर्नामेंट की बहुत अच्छी शुरुआत है और हमें इस लय को आगे बढ़ाना हैं। हम अभ्यास सत्रों में जो कुछ भी करते हैं उसे मैच में उतारना होता है। हम इसे सटीक तरीके से कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, ''सब कुछ सही चल रहा है। आप जानते हैं कि हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ कौशल के मामले में भी सही दिशा में जा रहे हैं। ऐमें में मुझे टीम के लिए बहुत खुशी है।"

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कहां की गलती, एबी डिविलियर्स ने बताया

शॉ सोमवार को मौजूदा सत्र में तीसरा अर्धशतक लगाने से चूक गए। वह टीम के लिए रन बनाने के मामले में कप्तान श्रेयस अय्यर (181) के बाद 179 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शॉ ने कहा, ''मैं पावरप्ले के बाद भी अपनी पारी को आगे जारी रख सकता था, लेकिन दुर्भाग्य से आउट हो गया। यह सिर्फ एक मैच था और अब इतिहास का हिस्सा है। अब मेरा ध्यान अगले मैच पर है।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें