IPL 2020: दीप दासगुप्ता ने कहा- सुरेश रैना भले ही शुरुआती मैच ना खेल सकें, लेकिन सीएसके टीम में करेंगे वापसी

IPL 2020: दीप दासगुप्ता ने कहा- सुरेश रैना भले ही शुरुआती मैच ना खेल सकें, लेकिन सीएसके टीम में करेंगे वापसी

संक्षेप:

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में शुमार सुरेश रैना और हरभजन सिंह इस साल टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। दोनों ने ही निजी...

Sep 06, 2020 03:49 pm ISTNamita Shukla लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के सबसे अनुभवी क्रिकेटरों में शुमार सुरेश रैना और हरभजन सिंह इस साल टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले चुके हैं। दोनों ने ही निजी कारणों के चलते आईपीएल 2020 से अपना नाम वापस लिया है। भज्जी तो आईपीएल खेलने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे ही नहीं, जबकि रैना यहां पहुंचने के बाद स्वदेश रवाना हो गए। कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल इस साल यूएई में खेला जाना है, जिसका आगाज 19 सितंबर को होगा। सीएसके ने रैना और भज्जी दोनों के रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की घोषणा नहीं की है। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता का मानना है कि रैना भले ही शुरुआती मैच मिस करें, लेकिन वो यूएई में सीएसके टीम से वापस जुड़ जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत के लिए आठ टेस्ट और पांच वनडे इंटरनैशनल खेल चुके दीप दासगुप्ता ने को लगता है कि क्वारंटाइन नियमों के चलते रैना को सीएसके के लिए शुरुआती मैच छोड़ने पड़ सकते हैं, लेकिन यह बल्लेबाज टीम में इस साल वापसी जरूर करेगा। दासगुप्ता को लगता है कि यह भी एक वजह है, जिसके कारण सीएसके टीम ने रैना का कोई रिप्लेसमेंट खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं किया है। 28 अगस्त को सीएसके के दल में करीब 12 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए, जिसमें दीपक चाहर भी शामिल थे। 29 अगस्त को रैना स्वदेश लौट गए और कुछ देर बाद खबर आई कि ऋतुराज गायकवाड़ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

दासगुप्ता ने कहा, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि रैना इस आईपीएल में जरूर वापसी करेंगे। वो क्वारंटाइन नियमों के चलते शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं, लेकिन मुझे ऐसा लग रहा है कि वो वापस जरूर आएंगे। मुझे हैरानी नहीं होगी अगर सीएसके रैना का रिप्लेसमेंट टीम में शामिल नहीं करती है।' रैना ने खुद भी कहा था, 'मैं भारत लौटने के बाद ट्रेनिंग कर रहा हूं, अगर हालात सुधरते हैं तो क्या पता कि मैं सीएसके कैंप का फिर से हिस्सा बन जाऊं।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |