फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: आइसोलेशन में जानिए कैसे समय काट रहे हैं श्रेयस, शिखर और नवदीप सैनी, देखें-VIDEO

IPL 2020: आइसोलेशन में जानिए कैसे समय काट रहे हैं श्रेयस, शिखर और नवदीप सैनी, देखें-VIDEO

क्रिकेट फैन्स को कोरोना काल में जल्द ही अच्छे पल मिलने वाले हैं क्योंकि वे काफी समय बाद अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को आईपीएल की वजह से एक-साथ खेलते देख पाएंगे। आईपीएल की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है।...

IPL 2020: आइसोलेशन में जानिए कैसे समय काट रहे हैं श्रेयस, शिखर और नवदीप सैनी, देखें-VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 22 Aug 2020 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिकेट फैन्स को कोरोना काल में जल्द ही अच्छे पल मिलने वाले हैं क्योंकि वे काफी समय बाद अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को आईपीएल की वजह से एक-साथ खेलते देख पाएंगे। आईपीएल की शुरुआत 19 सितम्बर से हो रही है। कोरोना वायरस की वजह से इसका आयोजन यूएई में हो रहा है। टूर्नामेंट की तैयारियों के लिए खिलाड़ी और अधिकारियों का धीरे-धीरे यूएई पहुंचने का दौर शुरू हो चुका है लेकिन इसी के साथ उनको यहां एक नई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नियम के मुताबिक, यूएई पहुंचने के बाद खिलाड़ी और अधिकारियों के होटल रूम से निकलने पर सख्त पाबंदी है। ऐसे में उनको क्वारंटाइन पीरियड में समय काटने में काफी दिक्कत हो रही है। 

आपको बता दें कि एक हफ्ते के क्वारंटाइन पीरियड के बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोविड-19 टेस्ट होगा। इसमें नेगेटिव आने पर ही उनको मैदान पर प्रैक्टिस और खेलने की परमिशन मिलेगी। इस तरह से अगले कुछ दिन उनके लिए काफी चैलेंजिंग साबित होने वाले हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इस टाइम में उनके साथ उनका परिवार भी साथ नहीं होगा। आइए आपको हम बताते हैं कि इस टाइम में कैसे भारतीय क्रिकेटर समय काट रहे हैं।

सबसे पहले बात करते हैं टीम इंडिया के स्टार ओपनर और दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य शिखर धवन की। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें गाने के बोल हैं...सो गया ये जहां, सो गया आसमां। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि धवन को कैसे टाइम पास करने में दिक्कत हो रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Quarantine before IPL 😜🤪😀😀😀

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

धवन के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने भी अपने क्वारंटाइन समय का वीडियो शेयर किया है। जहां श्रेयस दो सोफे के साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं वहीं सैनी रुटीन काम करते दिखाई दे रहे हैं। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Navdeep Saini (@navdeep_saini10_official) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

What’s Poppin🤔

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41) on

बता दें कि अभी तक आईपीएल का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है लेकिन यह तय है कि टूर्नामेंट की शुरुआत पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से होगी। मुंबई इंडियंस इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। टीम ने अब तक चार बार खिताब अपने नाम किया है वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खाते में तीन खिताब गए हैं।

घरेलू क्रिकेट, 2021 टी20 WC और 2023 WC पर जानिए क्या बोले गांगुली

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें