फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच KXIP से, जानें DC का पूरा शेड्यूल

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच KXIP से, जानें DC का पूरा शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल 2020 का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला...

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच KXIP से, जानें DC का पूरा शेड्यूल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 16 Feb 2020 12:14 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल 2020 का ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन के लीग मैच 17 मई तक होंगे और फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में सिर्फ रविवार के दिन ही दो मैच खेले जाएंगे, जिसकी वजह से लीग स्टेज 50 दिन तक चलेगी। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मैच 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ खेलेगी। 

आईपीएल के पिछले सीजन (IPL 2019) में मुंबई के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था। दिल्ली ने इस बार अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। ऑक्शन में जहां एक तरफ दिल्ली ने युवा खिलाड़ियों को शामिल किया तो वहीं नीलामी से पहले रिटेन-रिलीज ट्रेड के दौरान रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। 

IPL 2020: इस बार कुछ ऐसा हो सकता है Delhi Capitals का संभावित प्लेइंग XI

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। टीम में नए बदलावों के साथ इस बार कोशिश खिताब जीतने की होगी। आइए जानते हैं कैसा है दिल्ली कैपिटल्स का शेड्यूल:

दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (30 मार्च, दिल्ली)
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (3 अप्रैल, कोलकाता)
राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिल्टस (5 अप्रैल, गुवाहाटी)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (10 अप्रैल, दिल्ली)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (13 अप्रैल, दिल्ली)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (19 अप्रैल, दिल्ली)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (22 अप्रैल, बेंगलुरु)
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (26 अप्रैल, हैदराबाद)
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (1 मई, मुंबई)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (3 मई, दिल्ली)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (6 मई, दिल्ली)
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (10 मई, चेन्नई)
दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स (13 मई, दिल्ली)
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स (16 मई, मोहाली)

IPL 2020: आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब-कहां किसके साथ होंगे किस टीम के मैच

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम:
शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, ऋषभ पंत, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, मार्कस स्टॉयनिस, ललित यादव,
आर अश्विन, अमित मिश्रा, संदीप लमिछाने, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, कीमो पॉल, आवेश खान, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें