फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020 RR vs CSK: 6,6,6... नजर आया धोनी का पुराना अवतार- देखें Video

IPL 2020 RR vs CSK: 6,6,6... नजर आया धोनी का पुराना अवतार- देखें Video

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए, जिसकी गूंज पूरे शारजाह में सुनाई दी। शारजाह में खेले गए इस...

IPL 2020 RR vs CSK: 6,6,6... नजर आया धोनी का पुराना अवतार- देखें Video
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 23 Sep 2020 12:26 PM
ऐप पर पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए, जिसकी गूंज पूरे शारजाह में सुनाई दी। शारजाह में खेले गए इस मैच में धोनी 17 गेंद पर 29 रन बनाकर लौटे और इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए। सीएसके के हाथ से मैच पूरी तरह से निकल चुका था, इसके बाद धोनी ने बल्ला बदला और फिर अपने पुराने अवतार में नजर आए। धोनी ने टॉम कुर्रन के ओवर में ऐसे छक्के लगाए कि गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंच गई।

थर्ड अंपायर के फैसले पर भड़कीं साक्षी धोनी, बाद में डिलीट किया Tweet

धोनी का दूसरा छक्का तो ऐसा था कि गेंद स्टेडियम के पार पहुंची और सड़के को भी क्रॉस कर गई। यह गेंद एक शख्स के हाथ लगी। इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। धोनी के छक्कों ने फैन्स को पुराने धोनी की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर धोनी के छक्कों का यह वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। आखिरी चार गेंद में 36 रनों की जरूरत थी और तभी धोनी ने अपना बल्ला चेंज किया। इसके बाद धोनी ने एक के बाद एक छक्के लगाते हुए गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाया।

राजस्थान के खिलाफ एक बार फिर से अंपायर पर भड़के धोनी, याद आया 2019

इस मैच में कुल 33 छक्के लगे, जो आईपीएल का एक बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और सीएसके के मैच के दौरान इतने छक्के एक मैच में लगे थे। आईपीएल के इतिहास में एक मैच में इससे ज्यादा छक्के कभी नहीं लगे हैं। मजेदार बात यह है कि इन दोनों ही मैचों में सीएसके की टीम कॉमन रही है। सीएसके ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। संजू सैमसन (32 गेंद पर 74 रन) और स्टीव स्मिथ (47 गेंद पर 69 रन) की जबर्दस्त बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन बनाए। इन दोनों के अलावा जोफ्रा आर्चर 8 गेंद पर 27 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। सीएसके जवाब में 20 ओवर में छह विकेट पर 200 रन ही बना सका। फैफ ने 31 गेंद पर 72 और धोनी ने 17 गेंद पर नॉटआउट 29 रन बनाए। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें