फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013 से कोई ओपनिंग मैच नहीं जीती है मुंबई इंडियंस

IPL 2020: रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013 से कोई ओपनिंग मैच नहीं जीती है मुंबई इंडियंस

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियन्स को शनिवार को अबुधाबी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा।...

IPL 2020: रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013 से कोई ओपनिंग मैच नहीं जीती है मुंबई इंडियंस
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 20 Sep 2020 06:38 AM
ऐप पर पढ़ें

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियन्स को शनिवार को अबुधाबी में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही 2013 से आईपीएल के अपने पहले मैच में ना जीतने का उनका एक खराब रिकॉर्ड बरकरार रहा। हालंकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 4 बार आईपीएल खिताब पर कब्जा जमाने वाली इकलौती टीम है। मुंबई 2013, 2015, 2017 और 2019 में चैम्पियन बन चुकी है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई को 2013 के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार मिली थी, जबकि 2014 और 2015 में उसे कोलकाता नाइटराइडर्स से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसी तरह से 2016 और 2017 में पुणे जाइंट्स ने मुंबई को पहले मैच में ही हराया था। 2018 में उसे चेन्नई सुपरकिंग्स और 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से खेलते हुए हार का मुंह देखना पड़ा था। 2020 में एक बार फिर मुंबई को चेन्नई के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Will it be a W or an L for Mumbai Indians? #IPL2020 #MIvCSK

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo) on

पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई को दी मात
पिछले साल विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के कारण चर्चा में रहे अंबाती रायुडु की शानदार पारी और फैफ डुप्लेसी के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने शनिवार को यहां मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स को पांच विकेट से हराकर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान का जीत से आगाज किया।

IPL 2020: पहले ही मैच में धोनी ने बनाया खास रिकॉर्ड, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर कप्तान 100 मैच जीते

रायुडु ने 48 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 71 रन बनाए और फैफ डुप्लेसी (44 गेंदों पर नाबाद 58, छह चौके) के साथ तीसरे विकेट के लिए 115 रन जोड़कर चेन्नई को खराब शुरुआत से उबारा। अंतिम क्षणों में सैम कुर्रेन ने दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए। चेन्नई ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट पर 166 रन बनाए।

IPL 2020: अंबाती रायुडु चमके, चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियन्स को हराकर जीत से किया आगाज

मुंबई ने अंतिम छह ओवरों केवल 41 रन बनाए और इस बीच छह विकेट गंवाए जिससे वह नौ विकेट पर 162 रन तक ही पहुंच पाया। आखिर में उसे यह महंगा पड़ा। उसकी तरफ सौरभ तिवारी (31 गेंदों पर 42, तीन चौके, एक छक्का) और क्विंटन डिकाक (20 गेंदों पर 33, पांच चौके) ने अहम योगदान दिया। चेन्नई ने मुंबई से पिछले चारों मैच गंवाए थे, लेकिन इस बार वह अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को हराकर शानदार शुरुआत करने में सफल रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें