अश्विन ने किया खुलासा, क्यों KXIP छोड़ थामा दिल्ली कैपिटल्स का हाथ

अश्विन ने किया खुलासा, क्यों KXIP छोड़ थामा दिल्ली कैपिटल्स का हाथ

संक्षेप:

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का इस आईपीएल सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के साथ करार खत्म हो गया। अश्विन दो साल पंजाब टीम का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल ट्रेड के दौरान अश्विन...

May 24, 2020 02:39 pm ISTMridula Bhardwaj लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का इस आईपीएल सीजन के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के साथ करार खत्म हो गया। अश्विन दो साल पंजाब टीम का हिस्सा थे, लेकिन पिछले साल ट्रेड के दौरान अश्विन दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ गए। किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा था कि हम अश्विन को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड नहीं करेंगे, लेकिन इस बात को महीना भी नहीं बिता और खबर आई कि अश्विन पर दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। हाल ही अश्विन ने इस बात का खुलासा किया है कि वह किंग्स इलेवन पंजाब छोड़कर दिल्सी कैपिटल्स का हिस्सा क्यों बने।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तकरीबन पांच महीने बाद अश्विन ने आखिरकार इस बातद खुलासा कर दिया है कि उन्होंने नई फ्रेंचाइजी में जाने का फैसला क्यों किया। दिल्ली कैपिटल्स के साथ बातचीत में अश्विन ने कहा, ''वह खिताब के लिए उन्हें फ्रंट रनर बनाने के इरादे से दिल्ली में शामिल हुए हैं।''

'गौतम गंभीर में बहुत टैलेंट था, लेकिन वह अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर सकते थे'

उन्होंने कहा, ''मैं एक फ्रेंचाइजी में आ रहा था जिसने पिछले सीजन में प्लेऑफ़ के लिए क्वॉलिफाई किया था। इस टीम में ऋषभ (पंत) और पृथ्वी (शॉ) सहित कुछ बहुत ही रोमांचक खिलाड़ी हैं।  मुझे लगा कि मैं अपने अनुभव का इस्तेमाल फ्रेंचाइजी के लिए कर सकता हूं और टीम को और बेहतर बना सकता हूं।   अगर मैं गेंदबाजी को मजबूत करने में मदद कर पाता हूं तो हम टाइटल के फ्रंट रनर्स बन सकते हैं। मैं इसी सोच के साथ इस टीम में आया हूं।''

बता दें अश्विन को आईपीएल नीलामी 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस टीम के लिए अश्विन ने दो साल कप्तान की भूमिका निभाई। अश्विन की कप्तानी में आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे हाफ में टीम प्लेऑफ में क्वॉलिफाई करने मे नाकाम रही। आईपीएल 2019 में टीम का परफॉर्मेंस काफी खराब रहा। टीम ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते और अगले राउंड में क्वॉलिफाई नहीं कर पाई। टीम आईपीएल के इस सीजन में छठे नंबर पर रही। 

इरफान पठान ने VIDEO शेयर कर बताया, कैसे घर पर अदा करने ईद की नमाज

अश्विन की ट्रे़डिंग के बारे में काफी वक्त से खबरें चल रही थी, लेकिन आईपीएल नीलामी 2020 से एक सप्ताह वह दिल्ली कैपिटल्स में शामिल हो गए। अश्विन के अलावा भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे भी दिल्ली कैपिटल्स में इस सीजन में शामिल हुए। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा था। ये दोनों सीनियर खिलाड़ी आईपीएल में युवा श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेंगे।

वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब ने केएल राहुल को अपना नया कप्तान बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में अनिल कुंबले को भी जोड़ा है। कुंबले भारतीय क्रिकेट टीम, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ काम कर चुके हैं।

Mridula Bhardwaj

लेखक के बारे में

Mridula Bhardwaj
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |