IPL 2020 Point Table: पहली जीत के बाद जानें प्वॉइंट टेबल में कहां पहुंचा KKR
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। केकेआर ने सात विकेट से जीत दर्ज की और इसके साथ ही प्वॉइंट टेबल...

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। केकेआर ने सात विकेट से जीत दर्ज की और इसके साथ ही प्वॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गया। केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को छठे पायदान पर ढकेल दिया है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद आखिरी पायदान पर है। शुभमन गिल ने नॉटआउट 70 रनों की पारी खेली और इस मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए। एसआरएच ने टॉस जीता और कप्तान डेविड वॉर्नर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। केकेआर के गेंदबाजों ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए एसआरएच को 20 ओवर में 142 रनों पर रिस्ट्रिक्ट किया।
एसआरएच ने मनीष पांडे की हाफसेंचुरी के दम पर चार विकेट पर ये रन बनाए। केकेआर की ओर से पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और आंद्र रसेल ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में केकेआर ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 145 रन बनाए। इयोन मोर्गन ने नॉटआउट 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने छक्का और फिर चौका लगाकर केकेआर को जीत दिलाई।
एक नजर डालते हैं आठ मैच के बाद के प्वॉइंट टेबल पर-
टीम | मैच खेले | जीते | हारे | नो रिजल्ट | नेट रन रेट | प्वॉइंट्स |
दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 2 | 0 | 0 | +1.100 | 4 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 2 | 1 | 1 | 0 | +2.425 | 2 |
मुंबई इंडियंस | 2 | 1 | 1 | 0 | +0.993 | 2 |
राजस्थान रॉयल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | +0.800 | 2 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 1 | 1 | 0 | -0.767 | 2 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | -0.840 | 2 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 2 | 1 | 1 | 0 | -2.175 | 2 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 0 | 2 | 0 | -0.730 | 0 |