फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ अब जानिए किस टीम के लिए खेलेंगे ट्रेंट बोल्ट

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ अब जानिए किस टीम के लिए खेलेंगे ट्रेंट बोल्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी टीमों के बीच ट्रेडिंग जारी है। इस लिस्ट में अब दो नाम और जुड़ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अगले सीजन में...

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ अब जानिए किस टीम के लिए खेलेंगे ट्रेंट बोल्ट
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 Nov 2019 10:41 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी टीमों के बीच ट्रेडिंग जारी है। इस लिस्ट में अब दो नाम और जुड़ गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। वहीं तेज गेंदबाज अंकित राजपूत अगले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की जगह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

अंकित किंग्स इलेवन पंजाब टीम से 2018 में जुड़े थे और उन्होंने आईपीएल में 23 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। राजपूत ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन पर पांच विकेट लिए थे और वो इकलौते अनकैप्ड खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में एक मैच में पांच विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट आने वाले सीजन में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे। मुंबई ने बोल्ट को दिल्ली कैपिटल्स से लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने बोल्ट को मुंबई के साथ अगले सीजन में खेलने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

INDvBAN: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम पर जानिए कैसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन

INDvBAN: जानिए ममता बनर्जी और शेख हसीना के बैठने का क्या होगा इंतजाम

बोल्ट ने आईपीएल में डेब्यू 2014 में किया था और वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2018 और 2019 में खेले। वो 33 मैचों में 38 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) के लिए 14 मैचों में 18 विकेट लिए थे। बोल्ट आईपीईएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से भी खेल चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें