फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटमुंबई इंडियंस ने शेयर किया इशान किशन का मजेदार VIDEO, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया इशान किशन का मजेदार VIDEO, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) इस साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से शुरू होने वाला आईपीएल स्थगित हो गया...

मुंबई इंडियंस ने शेयर किया इशान किशन का मजेदार VIDEO, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 20 Aug 2020 10:20 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) इस साल यूएई में 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से शुरू होने वाला आईपीएल स्थगित हो गया था। अब जब आईपीएल की तारीख का ऐलान हो चुका है तो टीमों और खिलाड़ियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। यूएई रवाना होने से पहले लगभग सभी टीमें अपने बेस में ट्रेनिंग कैंप लगा रही हैं। कई खिलाड़ी इन कैंप्स में पहुंच गए हैं। खिलाड़ी इन कैंपों में ट्रेनिंग के साथ-साथ जमकर मस्ती भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के इशान किशन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है।

कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं। लॉकडाउन के दौरान सभी खिलाड़ी घर पर परिवार के साथ वक्त बिता रहे थे। अब आईपीएल की तैयारियों के लिए ये खिलाड़ी एक बार फिर से एक साथ आ रहे हैं। ऐसे में बहुत दिनों बाद मिलने की वजह से ये खिलाड़ी काफी खुश हैं और जमकर मस्ती-मजाक भी कर रहे हैं।

IPL 2020: सुरेश रैना बोले- चेन्नई सुपर किंग्स के पास हैं 11 कप्तान

मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से इशान किशन का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुंबई इंडियंस का एक खिलाड़ी एक्सरसाइज कर रहा है, तभी वहां जमीन पर हाथों और पैरों के बल चलते हुए इशान किशन आते हैं। ऐसा लग रहा है कि इशान किशन किसी हॉरर फिल्म की एक्टिंग कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई इंडियन ने कैप्शन दिया है- अपने रिस्क पर देखिए।

यह इशान किशन की मस्ती का कोई पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी मुंबई इंडियंस ने उनका एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में इशान टेबल टेनिस खेलते हुए मस्ती कर रहे थे। 

बता दें कि इशान किशन ने 37 आईपीएल मैचों में 21.06 की औसत से 695 रन बनाए हैं। इशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपिंग भी करते हैं। मुंबई इंडियंस ने 2019 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से हराकर चौथी बार खिताब जीता था। अब रोहित शर्मा की नजर यूएई में आईपीएल के पांचवे खिताब पर होगी।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शेयर किया ट्रेनिंग का VIDEO

मुंबई इंडियंस पूरी टीम इस प्रकार हैं: 
रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, जयंत यादव, आदित्य तारे, अनुकूल रॉय, धवल कुलकर्णी, क्विंटन डिकॉक, कीरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, मिशेल मैकक्लाघेन, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर नाइल, मोसिन खान, दिग्विजय देशमुख।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें