फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: 'सुरेश रैना और हरभजन का नहीं खेलना CSK के लिए झटका, लेकिन धोनी संभाल लेंगे'

IPL 2020: 'सुरेश रैना और हरभजन का नहीं खेलना CSK के लिए झटका, लेकिन धोनी संभाल लेंगे'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के. श्रीकांत ने कहा कि सुरेश रैना और हरभजन सिंह की गैरमौजूदगी में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को सही तरीके से संभाल लेंगे। सुरेश रैना और हरभजन सिंह दोनों...

IPL 2020: 'सुरेश रैना और हरभजन का नहीं खेलना CSK के लिए झटका, लेकिन धोनी संभाल लेंगे'
लाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 13 Sep 2020 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व भारतीय क्रिकेटर के. श्रीकांत ने कहा कि सुरेश रैना और हरभजन सिंह की गैरमौजूदगी में महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) को सही तरीके से संभाल लेंगे। सुरेश रैना और हरभजन सिंह दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों ने निजी वजहों से आईपीएल 2020 में नहीं खेलने का फैसला किया है।

श्रीकांत ने अपने युट्यूब शो चिकी चिका में कहा, "चेन्नई सुपरकिंग्स को निश्चित तौर पर सुरेश रैना की कमी खलेगी। पहले एक खिलाड़ी और एक बल्लेबाज के रूप में। लेकिन सबसे अधिक एक शानदार फील्डर और पार्टटाइम बॉलर के तौर पर। और एक उप कप्तान के रूप में जो धोनी को हमेशा सपोर्ट करते हैं। धोनी के लिए रैना बहुत बड़े सपोर्ट हैं। वे टीम में जोश लाने का काम बखूबी करते हैं। लेकिन इस बार आप इन सबको बेहद मिस करोगे।"

IPL 2020: नेट पर दिखी CSK के सबसे अनुभवी बल्लेबाज धोनी और वॉटसन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इस आईपीएल में चेन्नई को हरभजन सिंह की कमी भी खलेगी। उन्होंने कहा, "यूएई में पिच स्पिन गेंदबाजों के ज्यादा अनुकूल है, ऐसे में अगर हरभजन टीम में होते, तो चेन्नई सुपरकिंग्स को उनके अनुभव का फायदा जरूर मिलता।" उन्होंने पहले भी सीएसके के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।"

IPL 2020: कोलकाता नाइटराइडर्स फिर आंद्रे रसेल के भरोसे, दिनेश कार्तिक की होगी परीक्षा

श्रीकांत ने कहा, "सुरेश रैना और हरभजन सिंह का टीम में ना होना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए दौहरा झटका है। अब यह टीम पूरी तरह से धोनी के
हाथों में है। वे इसे सही से संभालेंगे। उन्होंने इस तरह के स्थितियां पहले भी देखी हैं। यहां तक कि इस तरह के कठिन हालात में भी धोनी बेहतर करने में सक्षम हैं।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से यह विजय के लिए बेहतर मौका है। वो अपने खेल को लेकर पूरी तरह से अटल है। हम जब कभी भी मिले, उसने कहा कि वो अच्छे तरह से प्रैक्टिस कर रहा है और मौके की तलाश में भी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें