IPL 2020 Point Table: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन (IPL 2020) में 21 अक्टूबर को कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ विकेट से जीत दर्ज की और प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स हार के बावजूद पांचवें पायदान पर ही बना हुआ है, लेकिन आगे के लिए उसकी मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीमें उससे अब महज दो अंक ही पीछे हैं।
केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आरसीबी के गेंदबाजों ने जबर्दस्त गेंदबाजी की और केकेआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 84 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
टीम | मैच खेले | जीते | हारे | नो रिजल्ट | नेट रन रेट | प्वॉइंट्स |
दिल्ली कैपिटल्स | 10 | 7 | 3 | 0 | +0.774 | 14 |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 10 | 7 | 3 | 0 | +0.182 | 14 |
मुंबई इंडियंस | 9 | 6 | 3 | 0 | +1.201 | 12 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 10 | 5 | 5 | 0 | -0.828 | 10 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 10 | 4 | 6 | 0 | -0.177 | 8 |
राजस्थान रॉयल्स | 10 | 4 | 6 | 0 | -0.591 | 8 |
सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | 0 | +0.008 | 6 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 10 | 3 | 7 | 0 | -0.463 | 6 |
ऑरेंज कैप अपडेट
ऑरेंज कैप की बात करें तो केएल राहुल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो इस सीजन में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं और फिलहाल ऑरेंज कैप उनके ही पास है। राहुल 10 मैच में 540 रन बनाकर सबसे आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं, जिनके खाते में 465 रन हो गए हैं। धवन ने बैक टू बैक दो सेंचुरी लगाकर इस लिस्ट लंबी छलांग लगाई है। तीसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के ही मयंक अग्रवाल हैं, जिनके खाते में 398 रन हैं।
पर्पल कैप अपडेट
पर्पल कैप फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा के सिर पर है। रबाडा ने 10 मैचों में 21 विकेट लिए हैं, दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी हैं, जिनके खाते में 16 विकेट हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिनर युजवेंद्र चहल 15 विकेट के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।