कोलकाता नाइटराइडर्स के आईपीएल का पिछला सत्र काफी खराब रहा था और दिनेश कार्तिक को भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 कप्तानों से से एक गौतम गंभीर के बाद टीम की कमान सौंपी गई थी। यह कार्तिक के लिए दूसरा मौका होगा और अगर इस बार भी टीम का प्रदर्शन लचर रहा था तो शायद उन्हें एक और मौका नहीं मिलेगा। पिछले सत्र में पहले पांच में से चार मैच जीतने के बाद टीम ने लगातार छह मैच गंवाए और काफी करीब से क्वॉलीफायर स्थान से चूक गई।
दिनेश कार्तिक इस बार क्रिकेट के बेहतरीन जानकारों से घिरे होंगे जिसमें 2019 इंग्लैंड विश्व कप विजेता टीम के कप्तान उनके साथ उप कप्तान के तौर पर होंगे जबकि न्यूजीलैंड के महान खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम मुख्य कोच हैं। यह देखना होगा कि तीनों की तिकड़ी से टीम कैसा कर पाती है। आईपीएल के सबसे ज्यादा मंहगे (15.5 करोड़ रुपए) विदेशी खिलाड़ी कमिंस के अलावा टीम के पास लोकी फर्गुसन और प्रतिभाशाली युवा प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी और संदीप वारियर हैं।
कोलकाता नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला 23 सितंबर को अबुधाबी में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस के साथ होगा, जबकि अपने आखिरी लीग मैच में नाइटराइडर्स 1 नवंबर को दुबई में राजस्थान रॉयल्स के साथ भिड़ेगी।
लीग मैचों का शेड्यूल घोषित किया जा चुका है, 19 सितंबर को पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, 3
नवंबर को आखिरी लीग मैच खेला जाना है, जिसमें मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे।
कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है। चलिए एक नजर डालते हैं कि कोलकाता नाइटराइडर्स का प्लेइंग XI कैसा हो सकता
है-
Kolkata Knight Riders संभावित प्लेइंग XI:
दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (उप कप्तान), शुभमन गिल, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी,
कुलदीप यादव, पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी और प्रसिद्ध कृष्णा।
Kolkata Knight Riders Squad 2020:
दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (उप कप्तान), शुभमन गिल, टॉम बैंटन, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, राहुल
त्रिपाठी, कुलदीप यादव, पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्गुसन, रिंकू सिंह, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, निखिल नायक, क्रिस ग्रीन, एम
सिद्धार्थ, संदीप वारियर, वरुण चक्रवर्ती और सिद्धेश लाड।
कोलकाता नाइटराइडर्स के लीग मैचों का शेड्यूल-
तारीख | खिलाफ | भारतीय समय के मुताबिक | वेन्यू |
23 सितंबर | मुंबई इंडियंस | 7:30 PM | अबु धाबी |
26 सितंबर | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM | अबु धाबी |
30 सितंबर | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | दुबई |
3 अक्टूबर | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 PM | शारजाह |
4 अक्टूबर | सनराइजर्स हैदराबाद | 3:30 PM | शारजाह |
7 अक्टूबर | चेन्नई सुपरकिंग्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
10 अक्टूबर | किंग्स इलेवन पंजाब | 3:30 PM | अबु धाबी |
12 अक्टूबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 7:30 PM | शारजाह |
16 अक्टूबर | मुंबई इंडियंस | 7:30 PM | अबु धाबी |
18 अक्टूबर | सनराइजर्स हैदराबाद | 3:30 PM | अबु धाबी |
21 अक्टूबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 7:30 PM | अबु धाबी |
24 अक्टूबर | दिल्ली कैपिटल्स | 3:30 PM | अबु धाबी |
29 अक्टूबर | चेन्नई सुपरकिंग्स | 7:30 PM | दुबई |
1 नवंबर | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | दुबई |
गौरतलब है कि लंबे इंतजार के बाद 6 सितंबर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का कार्यक्रम जारी कर दिया गया और परंपरा के अनुसार मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 19 सितंबर को अबुधाबी में पहले मैच में पिछले साल के उप विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगा। भारत में कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के कारण विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में किया जा रहा है।
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार कुल दस दिन दो-दो मैच खेले जाएंगे। इनमें पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद तीन बजकर 30 मिनट से, जबकि दूसरा मैच शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। दुबई कुल 24 मैचों की मेजबानी करेगा। अबुधाबी में 20 और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल 2020 के प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी। फाइनल 10 नवंबर को होगा। यह टूर्नामेंट कुल 53 दिन तक चलेगा और इस तरह से यह आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबा चलने वाला सत्र बन जाएगा।