IPL 2020: पूरे परिवार के साथ यूएई पहुंचे कीरोन पोलार्ड, मुंबई इंडियंस ने ऐसे किया स्वागत- फोटो
कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) का फाइनल मैच 10 सितंबर को खेला गया, जिसमें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने खिताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के स्टार ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को...

कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) का फाइनल मैच 10 सितंबर को खेला गया, जिसमें ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने खिताब अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के स्टार ऑल-राउंडर कीरोन पोलार्ड ने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई, अब वो युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गए हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। पोलार्ड अपने पूरे परिवार के साथ अबु धाबी पहुंचे, वहीं शेरफने रदरफोर्ड भी सीपीएल खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं।
अली खान बने IPL में शामिल होने वाले अमेरिका के पहले खिलाड़ी
कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल यूएई में खेला जा रहा है। पोलार्ड के साथ शेरफने रदरफोर्ड भी मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी है। आईपीएल के सभी मैच अबु धाबी, दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे। आईपीएल का पहला मैच 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाना है। पोलार्ड और रदरफोर्ड को छह दिन क्वारंटाइन में रहना होगा, लेकिन पहले मैच से पहले दोनों ही खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, बशर्ते दोनों की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट्स नेगेटिव आएं।
'2008 में धोनी को नहीं बल्कि सहवाग को कप्तान बनाना चाहता था CSK'
From the Caribbean Isles to Abu Dhabi 🇦🇪
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 12, 2020
The Pollard family and Rutherford have arrived 💙#OneFamily #MumbaiIndians #MI #Dream11IPL @KieronPollard55 pic.twitter.com/5pPeKnfjKj
मुंबई इंडियंस इकलौती ऐसी फ्रेंचाइजी टीम है, जिसने अपने खिलाड़ियों को फैमिली साथ लाने की इजाजत दी है। कप्तान रोहित शर्मा भी अबु धाबी में पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ ही पहुंचे हुए हैं। Mumbai Indians Squad 2020: रोहित शर्मा (कप्तान), दिग्विजय देशमुख, क्विंटन डिकॉक, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, सूर्यकुमार यादव, कुणाल पांड्या, कीरन पोलार्ड, राहुल चाहर, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, शेरफने रदरफोर्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, मिशेल मैक्लिनेगन, प्रिंस बलवंत राय सिंह, अनुकूल रॉय, इशान किशन।