IPL 2020: मोहित शर्मा ने बताया कैसे दिल्ली कैपिटल्स इस बार बन सकता है चैंपियन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में तेज गेंदबाज मोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। मोहित अपनी नई फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच...
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में तेज गेंदबाज मोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। मोहित अपनी नई फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग हैं और मोहित इसको लेकर भी उत्साहित हैं। मोहित इस समय बेंगलुरु की नेशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) में सर्जरी के बाद अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं।
फखर की टी20 टीम में विराट, धोनी नहीं, जानिए कौन से दो भारतीय हैं शामिल
मोहित ने कहा, 'मैं उस स्थिति में हूं, जहां एक अच्छी सलाह मेरा करियर बदल सकती है। मैं पोंटिंग और बाकी कोचिंग स्टाफ से सीखने के लिए काफी उत्साहित हूं।' मोहित इससे पहले आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेला करते थे। इसके अलावा वो किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में 91 विकेट दर्ज हैं। तेज गेंदबाज का मानना है कि दिल्ली कैपिटल्स में इस बार काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, जो इस सीजन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'
बेटे जोरावर की क्रिकेट किट के साथ फोटो शेयर कर इमोशनल हुए शिखर
उन्होंने कहा, 'आईपीएल जीतना, घरेलू खिलाड़ियों के लिए काफी मायने रखता है। मुझे विश्वास है कि इस साल हम बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।' दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक कभी आईपीएल खिताब जीत नहीं सकी है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं।