फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: रोहित और धोनी की भिड़ंत से होगा 13वें सीजन का आगाज, जानें फुल शेड्यूल

IPL 2020: रोहित और धोनी की भिड़ंत से होगा 13वें सीजन का आगाज, जानें फुल शेड्यूल

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र का उद्घाटन मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा और इस बार टूर्नामेंट में...

IPL 2020: रोहित और धोनी की भिड़ंत से होगा 13वें सीजन का आगाज, जानें फुल शेड्यूल
एजेंसी,मुंबईTue, 18 Feb 2020 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र का उद्घाटन मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा और इस बार टूर्नामेंट में शनिवार को कोई डबल हैडर नहीं होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने आधिकारिक रूप से आईपीएल के 13वें सत्र का कार्यक्रम जारी किया। 

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने पिछले सत्र में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर चौथी बार खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। टूर्नामेंट का इस बार का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हालांकि टूर्नामेंट का नॉकऑउट का चरण अभी घोषित नहीं किया गया है। लीग चरण का आखिरी मैच बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच 17 मई को खेला जाएगा।

दो महीने के अंदर द्रविड़ के बेटे समित ने ठोकी दूसरी डबल सेंचुरी

सिर्फ रविवार को होंगे डबल हैडर
शनिवार का डबल हैडर समाप्त किए जाने से इस बार टूर्नामेंट एक सप्ताह बढ़ गया है। पिछली बार यह 44 दिन तक चला था लेकिन इस बार यह 50 दिनों तक चलेगा। इस सत्र में सिर्फ रविवार के दिन ही दो मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में छह डबल हैडर होंगे जो रविवार को खेले जाएंगे। लीग चरण में मैचों का समय रात 8 बजे होगा। रविवार को डबल हैडर मैच का एक समय शाम 4 बजे रहेगा। लीग दौर में सभी टीमों के बीच 56 मैच खेले जाएंगे और लीग चरण का अंत 17 मई को होगा। आईपीएल का फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी को बनाया दूसरा घर
टूर्नामेंट की आठ टीमों में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स ही ऐसी टीम है, जिसने गुवाहाटी को अपना दूसरा घर बनाया है जबकि सात अन्य टीमें अपने नियमित घरेलू स्थल पर ही अपने मैच खेलेंगी। हालांकि लोढ़ा समिति ने सिफारिश की थी कि भारत के आखिरी अंतरार्ष्ट्रीय मैच और आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले के बाच 15 दिनों का अंतर होना चाहिए, लेकिन टूर्नामेंट भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 18 मार्च को कोलकाता में तीन मैचों की सीरीज के समाप्त होने के 11 दिनों बाद ही शुरू हो रहा है।

New Zealand vs India Test Series: बॉन्ड ने किया डिकोड, बुमराह न्यूजीलैंड में क्यों नहीं रहे असरदार

आईपीएल में देखने को मिलेंगे कुछ नए नियम
आईपीएल की कई टीमों ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडिल से अपने मैचों का कार्यक्रम भी जारी किया है। इस बार आईपीएल में कुछ नए नियम भी देखने को मिलेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 सत्र में कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम लागू किया जाएगा। यानी अगर किसी खिलाड़ी को बल्लेबाजी या गेंदबाजी के दौरान सिर में चोट लग जाती है तो वह मैच से बाहर जा सकता और उसके स्थान पर कोई और खिलाड़ी मैच में आ सकता है। इसके अलावा फ्रंट फुट नोबॉल पर अतिरिक्त अम्पायर नजर रखेगा।

आईपीएल 2020 का पूरा कार्यक्रम इस तरह है: 
29 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 मुंबई
30 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- 8:00 दिल्ली
31 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स- 8:00 बेंगलुरु
1 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 हैदराबाद
2 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 चेन्नई
3 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 कोलकाता
4 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 मोहाली
5 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-4:00 मुंबई
5 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 जयपुर/गुवाहाटी
6 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स-8:00 कोलकाता
7 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 बेंगलुरु
8 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 मोहाली
9 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 जयपुर/गुवाहाटी
10 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 8:00 दिल्ली
11 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- 8:00 चेन्नई
12 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स- 4:00 हैदराबाद
12 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस- 8:00 कोलकाता
13 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 दिल्ली
14 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-8:00 मोहाली
15 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स- 8:00 मुंबई
16 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 हैदराबाद
17 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 मोहाली
18 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 बेंगलुरु
19 अप्रैल- दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-4:00 दिल्ली
19 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 8:00 चेन्नई
20 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 मुंबई
21 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 जयपुर
22 अप्रैल- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 बेंगलुरु
23 अप्रैल- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 कोलकाता
24 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 चेन्नई
25 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-8:00 जयपुर
26 अप्रैल- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-4:00 मोहाली
26 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 हैदराबाद
27 अप्रैल- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-8:00 चेन्नई
28 अप्रैल- मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 मुंबई
29 अप्रैल- राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 जयपुर
30 अप्रैल- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 हैदराबाद
1 मई- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 मुंबई
2 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 कोलकाता
3 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब- 4:00 बेंगलुरु
3 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 दिल्ली
4 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 जयपुर
5 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 8:00 हैदराबाद
6 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 दिल्ली
7 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स-8:00 चेन्नई
8 मई- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रॉयल्स-8:00 मोहाली
9 मई- मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 मुंबई
10 मई- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स-4:00 चेन्नई
10 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-8:00 कोलकाता
11 मई- राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 जयपुर
12 मई- सनराइजर्स हैदराबाद बनाम किंग्स इलेवन पंजाब-8:00 हैदराबाद
13 मई- दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स- 8:00 दिल्ली
14 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- 8:00 बेंगलुरु
15 मई- कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद-8:00 कोलकाता
16 मई- किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स-8:00 मोहाली
17 मई- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस-8:00 बेंगलुरु

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें