फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ियों ने बहाया नेट्स में पसीना - VIDEO

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ियों ने बहाया नेट्स में पसीना - VIDEO

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के लिए टीमों ने यूएई में अब मैदान पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने भी दुबई की आईसीसी अकादमी में अपने पहले नेट सेशन का आयोजन किया। इस नेट...

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ियों ने बहाया नेट्स में पसीना - VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 31 Aug 2020 10:56 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) के लिए टीमों ने यूएई में अब मैदान पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स ने भी दुबई की आईसीसी अकादमी में अपने पहले नेट सेशन का आयोजन किया। इस नेट सेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भी शेयर किए। आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। 

कोरोना वायरस की वजह से इस साल आईपीएल का आयोजन यूएई में किया जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर सभी टीमों का जरूरी क्वारंटाइन पीरियड पूरा हो चुका है। सीएसके में खिलाड़ियों और स्टाफ के कोविड-19 पॉजिटिव मिलने के बाद क्वारंटाइन 6 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। 

CSK बॉस श्रीनिवासन बोले- धोनी ने कहा है कि कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आता है, तो परेशान होने की बात नहीं

इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के पहले नेट सेशन में टीम के टॉप बल्लेबाजों ने हिस्सा लिया। शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे भी नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। फैन्स टीम के नेट सेशन्स के इन वीडियोज और तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। शिखर धवन ने पहले नेट सेशन में जमकर पसीना बहाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 16 मैचों में 34.7 के औसत और 135.67 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए थे। 

दिल्ली कैपिटल्स ने एक और वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पृथ्वी शॉ को नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। दाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने जमकर बल्लेबाजी की। आईपीएल के पिछले सीजन में पृथ्वी ने 16 मैचों में 22.06 के औसत और 133.71 के स्ट्राइक रेट से 353 रन बनाए थे। 

अजिंक्य रहाणे ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के नेट सेशन में हिस्सा लिया। 2019 में रहाणे ने दिल्ली कैपिटल्स का हाथ थामा। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरह यह रहाणे का पहला सीजन है। 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर भी नेट सेशल में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। टीम ने अय्यर की स्माइल करते हुए तस्वीर शेयर की है।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े रविचंद्रन अश्विन ने भी नेट प्रैक्टिस की। रहाणे की तरह अश्विन का भी दिल्ली कैपिटल्स के साथ यह पहला सीजन है। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। 

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने सभी खिलाड़ियों के नेट सेशन का एक कॉमन वीडियो भी शेयर किया, जिसमें खिलाड़ी बचा रहे हैं कि इतने दिनों बाद ट्रेनिंग करके उन्हें कैसा लग रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, आवेश खान, अक्षर पटेल, हर्शल पटेल, इशांत शर्मा, कगिसो रबाडा, कीमो पॉल, पृथ्वी शॉ, रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत, संदीप लामिछाने, शिखर धवन, जेसन रॉय, एनरिच नॉर्टजे, एलेक्स कैरी, शिमरोन हेटमायर, मोहित शर्मा, तुषार देशपांडे, मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें