फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: क्या एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ?

IPL 2020: क्या एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ?

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। पृथ्वी शॉ का नाम एक...

IPL 2020: क्या एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ?
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 10 Sep 2020 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। पृथ्वी शॉ का नाम एक एक्ट्रेस से जुड़ रहा है और इसकी वजह भी उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पर उस एक्ट्रेस के कमेंट्स ही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि पृथ्वी एक्ट्रेस प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। पृथ्वी फिलहाल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में जहां 19 सितंबर से आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज होना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के साथ अपने सफर का आगाज करेगी।

बुमराह ने बताया क्यों हर क्रिकेटर जाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया दौरे पर

कोविड-19 महामारी के चलते पृथ्वी भी क्रिकेट से करीब 6 महीने दूर रहे। आईपीएल में वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन के साथ मिलकर पारी का आगाज करते हुए नजर आ सकते हैं। पृथ्वी इंस्टाग्राम पर आईपीएल की तैयारियों से जुड़ी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं और इस पर प्राची सिंह के कमेंट्स देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। देखें पृथ्वी की पोस्ट पर प्राची सिंह के कमेंट्स-

prithvi shaw instagram post
prithvi shaw instagram post

2018 में पृथ्वी की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। 2018 में उन्होंने इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू भी किया, हालांकि चोट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के बैन के चलते वो टीम से ज्यादातर समय बाहर रहे। बीसीसीआई का बैन खत्म होते ही शॉ की टीम में वापसी हो चुकी है। आईपीएल की बात करें तो पृथ्वी ने 25 आईपीएल मैचों में 598 रन बनाए हैं। 2018 में वो दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल हुए थे और तभी से इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ रोहित ने की KKR के अभिषेक-कुलदीप से बात-VIDEO

कौन है प्राची सिंह

प्राची सिंह टीवी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने कलर्स टीवी पर आने वाले शो 'उड़ान' से पहचान बनाई है। प्राची मॉडलिंग भी करती हैं। प्राची ने पिछले साल ही अपना एक्टिंग करियर शुरू किया है। इसके अलावा उन्हें डांस का भी बहुत शौक है और वो सोशल मीडिया के जरिए अपने डांस का वीडियो भी शेयर करती रहती हैं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें