फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020 DC vs MI: कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानिए कब तक रहेंगे बाहर

IPL 2020 DC vs MI: कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानिए कब तक रहेंगे बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian premier League) के 13वें सीजन(IPL 2020) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली...

IPL 2020 DC vs MI: कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिया ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानिए कब तक रहेंगे बाहर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 12 Oct 2020 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian premier League) के 13वें सीजन(IPL 2020) में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की यह इस सीजन की दूसरी हार थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली की टीम को ऋषभ पंत की कमी साफतौर पर खली। पंत के ना होने के चलते दिल्ली कैपिटल्स आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रहा, जो टीम की हार का एक बड़ा कारण रहा। पंत मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में हेमस्ट्रिंग की चोट के चलते प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं थे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंत की चोट के बारे में बड़ा अपडेट दिया है।

आखिरी ओवर में तेवतिया और खलील अहमद के बीच हुई तनातनी- Video

अय्यर ने मुंबई के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद पंत की चोट और उनकी टीम में वापसी के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'हमको पंत की वापसी का कोई आइडिया नहीं है, डॉक्टर ने उन्हें एक हफ्ते के आराम के लिए कहा है और हम उम्मीद करते हैं कि वो जबर्दस्त वापसी करेंगे।' दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ऋषभ पंत का अगले कुछ मैचों के लिए उपलब्ध ना होना टीम के लिए बुरी खबर है। पंत ने निचले क्रम में आकर अबतक इस सीजन काफी बढ़िया बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। खासतौर पर वह आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरने में कामयाब रहे हैं।

तेवतिया को लेकर वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट हो गया वायरल, जानिए क्या लिखा

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ टूर्नामेंट के अपने 7वें मैच में टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली की टीम ने ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन की 69 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवर में मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना अगला मुकाबला बुधवार (14 अक्टूबर) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें