इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 13वें सीजन का सफर अभी तक काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले साल उप-विजेता रही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली यह टीम इस साल अपने सफर का आगाज 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ मैच के साथ करेगी। सीएसके ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इस मैच के साथ ही आईपीएल का आगाज भी हो जाएगा। 14 अगस्त को कप्तान धोनी, दीपक चाहर, सुरेश रैना, पीयूष चावला जैसे सीएसके के दिग्गज क्रिकेटर्स चेन्नई पहुंचे, अगले ही दिन महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया, इसके कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
IPL 2020: मुंबई इंडियंस का संभावित प्लेइंग XI, टीम लिस्ट और शेड्यूल, जानें सबकुछ
15 से 20 अगस्त के बीच टीम ने चेन्नई में प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लिया और फिर 21 अगस्त को युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना हो गई। 6 दिन के क्वारंटाइन के बाद टीम को एक्स्ट्रा 6 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ा क्योंकि दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ समेत सीएसके के स्टाफ के 13 लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। रैना इस बीच टीम का साथ छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए। रैना ने आईपीएल के 13वें सीजन से हटने का फैसला लिया। टीम के मालिक एन श्रीनिवासन ने पहले रैना को खरीखोटी सुनाई, फिर दोनों के बीच सुलह भी हो गई। इसके बाद हरभजन सिंह ने भी टीम से नाम वापस ले लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स का संभावित प्लेइंग XI
शेन वॉटसन, मुरली विजय, फैफ डु प्लेसी, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर।
CSK Squad 2020: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फैफ डु प्लेसी, इमरान ताहिर, नारायण जगदीशन, कर्ण शर्मा, केदार जाधव, लुंगी एनगिडी, मिशेल सैंटनर, मोनू कुमार, मुरली विजय, रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, पीयूष चावला, जोश हेजलवुड, आर साइ किशोर।
IPL 2020: MI खिलाड़ियों के साथ दिखे अर्जुन, फैन्स बोले- देखो नेपोटिज्म
CSK के लीग मैचों का शेड्यूल-
तारीख | खिलाफ | भारतीय समय के मुताबिक | वेन्यू |
19 सितंबर | मुंबई इंडियंस | 7:30 PM | अबु धाबी |
22 सितंबर | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | शारजाह |
25 सितंबर | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 PM | दुबई |
2 अक्टूबर | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM | दुबई |
4 अक्टूबर | किंग्स इलेवन पंजाब | 7:30 PM | दुबई |
7 अक्टूबर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
10 अक्टूबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 7:30 PM | दुबई |
13 अक्टूबर | सनराइजर्स हैदराबाद | 7:30 PM | दुबई |
17 अक्टूबर | दिल्ली कैपिटल्स | 7:30 PM | शारजाह |
19 अक्टूबर | राजस्थान रॉयल्स | 7:30 PM | अबु धाबी |
23 अक्टूबर | मुंबई इंडियंस | 7:30 PM | शारजाह |
25 अक्टूबर | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर | 3:30 PM | दुबई |
29 अक्टूबर | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7:30 PM | दुबई |
1 नवंबर | किंग्स इलेवन पंजाब | 3:30 PM | अबु धाबी |