IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस देखकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने दिया ऐसा रिएक्शन, CSK ने कर दिया ट्रोल

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस देखकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने दिया ऐसा रिएक्शन, CSK ने कर दिया ट्रोल

संक्षेप:

संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में इस साल आईपीएल खेलने के लिए सभी टीमें पहुंच चुकी हैं। बीसीसीआई के दिशा-निर्देश के मुताबिक, सभी टीमों ने वहां पहुंचकर अपना जरूरी क्वारंटाइन पीरियड को पूरा कर लिया है और...

Sep 06, 2020 02:12 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में इस साल आईपीएल खेलने के लिए सभी टीमें पहुंच चुकी हैं। बीसीसीआई के दिशा-निर्देश के मुताबिक, सभी टीमों ने वहां पहुंचकर अपना जरूरी क्वारंटाइन पीरियड को पूरा कर लिया है और मैदान पर ट्रेनिंग शुरू कर दी है। तीन बार की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स सबसे आखिर में प्रैक्टिस करने वाली टीम बनी क्योंकि यूएई पहुंचने के बाद उनके दो खिलाड़ियों सहित 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले थे। टीम ने शुक्रवार को ट्रेनिंग शुरू की थी और इसके बाद शनिवार को भी धोनी, जडेजा और वॉटसन समेत सीनियर खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस में हाथ आजमाए। इस कड़ी में राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी टीम के सदस्य जाते हुए सीएसके टीम के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देख रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पहले सीजन की आईपीएल विजेता राजस्थान रॉयल्स ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें विकेटकीपर संजू सैमसन समेत टीम के अन्य खिलाड़ी मैदान के एक तरफ से जाते दिख रहे हैं वहीं मैदान पर चेन्नई के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर चेन्नई टीम ने उनको ट्रोल किया है। उन्होंने एक जिफ फाइल शेयर की जिसमें एक लड़की लड़के को देखकर शरमाने लग जाती है। अन्य सीएसके फैन्स भी इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 5, 2020
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) September 5, 2020
— Jeff Kingsly (@JeffRockerz) September 5, 2020
— Shubham (@walkingmiless) September 6, 2020
— Mandakini (@mandakini_) September 5, 2020

बता दें कि चेन्नई के लिए आईपीएल शुरू होने से पहले सबकुछ ठीक नहीं रहा है। पहले उनके दो खिलाड़ी समेत 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद टीम के उप-कप्तान सुरेश रैना ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए खुद का नाम आईपीएल से हटा लिया। सुरेश रैना के हटने के कुछ दिन बाद ही दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने यही कारण बोलते हुए टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। रैना के टीम से निकलने पर अब यह देखना इंटरेस्टिंग होगा कि क्या धोनी खुद को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट करेंगे या रैना की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को तीन नंबर पर बल्लेबाजी करवाएंगे।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |