फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटMIvsDC: ऋषभ पंत ने 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक, 27 गेंदों में बनाए 78 रन

MIvsDC: ऋषभ पंत ने 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक, 27 गेंदों में बनाए 78 रन

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर आईपीएल के कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए...

MIvsDC: ऋषभ पंत ने 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक, 27 गेंदों में बनाए 78 रन
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,मुंबई।Sun, 24 Mar 2019 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर आईपीएल के कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले से दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में अपने अभियान की शुरूआत की। ऋषभ पंत ने 27 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 78 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके दम पर दिल्ली ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 213 रनों का विशाल स्कोर बनाया।

ipl stats jpg

इस दौरान पंत का स्ट्राइक रेट 288.8 का रहा। ऋषभ पंत ने अपना अर्धशतक सिर्फ 18 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से 11वां स्थान हासिल किया। आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल के नाम दर्ज है। आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।

ipl stats 2nd jpg
ipl stats 3rd jpg
 
 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें