फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: जानिए क्यों नहीं खेले थे रोहित और कब करेंगे मुंबई इंडियंस टीम में वापसी

IPL 2019: जानिए क्यों नहीं खेले थे रोहित और कब करेंगे मुंबई इंडियंस टीम में वापसी

IPL 2019 (Indian Premier League 12th Season) Mumbai Indians (MI) इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में बुधवार (10 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस की कप्तानी कीरन पोलार्ड ने की थी। रोहित शर्मा...

IPL 2019: जानिए क्यों नहीं खेले थे रोहित और कब करेंगे मुंबई इंडियंस टीम में वापसी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबई Thu, 11 Apr 2019 07:23 PM
ऐप पर पढ़ें

IPL 2019 (Indian Premier League 12th Season) Mumbai Indians (MI) इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में बुधवार (10 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस की कप्तानी कीरन पोलार्ड ने की थी। रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन फैन्स का जहन में एक ही सवाल था कि रोहित इस मैच में क्यों नहीं खेले और आगे कब खेलने उतरेंगे।

दरअसल रोहित शर्मा पांव में लगी चोट के चलते इस मैच में नहीं खेल सके थे। मुंबई इंडियन्स के उनके साथी खिलाड़ी और पिछले मैच में कप्तानी करने वाले कीरन पोलार्ड ने कहा कि उन्हें केवल ऐहतियात के तौर पर आराम दिया गया था और अगले मैच में वो वापसी कर सकते हैं। वर्ल्ड कप टीम चयन से पांच दिन पहले चोट के कारण रोहित मैदान पर नहीं उतरे।

IPL 2019: विराट, चहल और RCB को लेकर ये क्या कुछ बोल गए KKR के कुलदीप यादव

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को भारत की सड़कों पर दिखते हैं गाय और सुअर, फैन्स ने लगा दी क्लास

वो मंगलवार को अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। ये आईपीएल के 11 सीजन में पहला मौका है जबकि वो मैच में नहीं खेले। पोलार्ड ने कहा, 'निश्चित तौर पर रोहित टीम का कप्तान हैं और केवल ऐहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया। उन्हें अगले मैच में वापसी करनी चाहिए।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें