फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019 RCBvsMI: युवी के तीन छक्कों के बाद ऐसा महसूस कर रहे थे चहल, खुद किया खुलासा- video

IPL 2019 RCBvsMI: युवी के तीन छक्कों के बाद ऐसा महसूस कर रहे थे चहल, खुद किया खुलासा- video

IPL 2019 RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में गुरुवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच...

IPL 2019 RCBvsMI: युवी के तीन छक्कों के बाद ऐसा महसूस कर रहे थे चहल, खुद किया खुलासा- video
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बेंगलुरुFri, 29 Mar 2019 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

IPL 2019 RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में गुरुवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद से ही युवराज सिंह सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। युवी ने युजवेंद्र चहल की लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के जड़े थे, जिसके बाद लोग उम्मीद कर रहे थे कि वो छह गेंद पर छह छक्के लगाएंगे, लेकिन चौथी गेंद पर युवी आउट हो गए। मैच के बाद चहल ने खुलासा किया कि उस समय उनके दिमाग में क्या चल रहा था।

चहल ने युवराज द्वारा ब्रॉड के ओवर में छह छक्के जड़ने की ओर इशारा करते हुए कहा, 'मैं उनके सामने स्टुअर्ट ब्रॉड जैसा महसूस कर रहा था।' 2007 ट्वंटी20 विश्व कप में युवी ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदबाजी के दौरान छह गेंद पर छह छक्के लगाए थे। चहल ने हालांकि ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराकर युवराज की पारी का अंत किया। युवराज ने 12 गेंद में 23 रन बनाए।

IPL 2019 RCBvMI: पांड्या ने छक्का जड़ किया ऐसा, चिढ़ गए सैनी- video

RCBvsMI: पांड्या ने जड़ा मौजूदा सीजन का सबसे लंबा छक्का, गेल को छोड़ा पीछे

चहल ने मैच के बाद कहा कि मुझे मालूम था युवी को रोकने के लिए बेस्ट गेंदबाजी करनी होगी और मैंने यही कोशिश करके उन्हें आउट किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मैच छह रनों से गंवा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें