फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटMIvsDC: रसिक सलाम बने IPL खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर

MIvsDC: रसिक सलाम बने IPL खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर

दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। सत्रह साल के सलाम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस...

MIvsDC: रसिक सलाम बने IPL खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर
भाषा। ,मुंबई। Sun, 24 Mar 2019 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज रसिक सलाम इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। सत्रह साल के सलाम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की ओर से पदार्पण किया। उन्होंने मेजबान टीम के लिए गेंदबाजी का आगाज भी किया। सलाम को भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कैप सौंपी। वह मुंबई इंडियंस के लिए पदार्पण करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

कुलगाम जिले के रहने वाले सलाम को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए के उनके आधार मूल्य पर खरीदा था। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर परवेज रसूल इस लुभावने टूर्नामेंट में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं। वह पुणे वारियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब ने जम्मू-कश्मीर के मंजूर डार को चुना था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें