फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: जसप्रीत बुमराह को कंधे में लगी चोट, दर्द से उठे कराह

IPL 2019: जसप्रीत बुमराह को कंधे में लगी चोट, दर्द से उठे कराह

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गए। गेंदबाजी के दौरान अपने फॉलो-थ्रू में एक गेंद रोकने...

IPL 2019: जसप्रीत बुमराह को कंधे में लगी चोट, दर्द से उठे कराह
भाषा।,मुंबई। Sun, 24 Mar 2019 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गए। गेंदबाजी के दौरान अपने फॉलो-थ्रू में एक गेंद रोकने के प्रयास में जसप्रीम बुमराह का बायां हाथ जमीन में फंसने के बाद मुंड गया, जिसके बाद यह गेंदबाज दर्द से कराह उठा और मैदान पर लेट गया। मुंबई इंडियंस के फिजियो बुमराह को मैदान से बाहर ले गए।

बुमराह के चोटिल होते ही स्टेडियम में पसरा सन्नाटा         
बुमराह को जैसे ही चोट लगी पूरे स्टेडियम में सन्नाटा छा गया, कारण था भारत का आगामी वनडे ​विश्व कप अभियान। हर किसी को पता है कि इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए जसप्रीत बुमराह कितने महत्वपूर्ण हैं। उनके चोटिल होने के बाद भारतीय टीम  प्रबंधन की चिंता भी बढ़ गई होगी। दिल्ली कैपिटल्स की पारी की अंतिम गेंद पर ऋषभ पंत के शॉट को रोकने के प्रयास में उन्हें चोट लगी जिसके बाद इस तेज गेंदबाज को बायां कंधा पकड़कर दर्द में कराहते हुए देखा गया। फिलहाल उनके चोट की गंभीरता के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।

भाग्य से जसप्रीत बुमराह के बाएं कंधे में लगी है चोट     
ऋषभ पंत ने जसप्रीत बुमराह की ओर शॉट खेला जिसे उन्होंने गोता लगाते हुए रोक तो दिया लेकिन इस दौरान उनके कंधे में चोट लग गई। ब्रिटेन में लगभग दो महीने बाद शुरू होने वाले विश्व कप में बुमराह को भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुंबई इंडियंस के फिजियो इसके बाद मैदान पर आए और बुमराह को बाहर ले गए जो काफी दर्द में लग रहे थे। भारत के लिए राहत की बात ये है कि बुमराह को उनके बाएं हाथ में चोट लगी है। वह दाहिने हाथ से गेंदबाजी करते हैं।

Read Also: MIvsDC: ऋषभ पंत ने 18 गेंदों में ठोका अर्धशतक, 27 गेंदों में बनाए 78 रन

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें