फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: मुंबई इंडियंस को चौथा खिताब दिलाने के लिए रोहित शर्मा ने बदली अपनी भूमिका

IPL 2019: मुंबई इंडियंस को चौथा खिताब दिलाने के लिए रोहित शर्मा ने बदली अपनी भूमिका

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2019) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इस सीजन में वह अपनी टीम के लिए सभी मैचों में पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ...

IPL 2019: मुंबई इंडियंस को चौथा खिताब दिलाने के लिए रोहित शर्मा ने बदली अपनी भूमिका
आईएएनएस। ,मुंबई। Tue, 19 Mar 2019 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2019) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि इस सीजन में वह अपनी टीम के लिए सभी मैचों में पारी की शुरुआत करेंगे। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी की है। लेकिन इस सीजन को लेकर उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह इस साल सभी मैचों के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। रोहित ने मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'बल्लेबाजी को लेकर मेरी सोच बिल्कुल साफ है। मैं पहले भी मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर चुका हूं और पारी की शुरुआत भी कर चुका हूं। टीम को जहां जरूरत होगी मैं वहां पर खेलने के लिए तैयार कहूं।'

Read Also: IPL 2019: जहीर खान बोले- युवराज तय रणनीति के तहत बने मुंबई इंडियंस का हिस्सा

टीम के हित में किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं रोहित शर्मा
उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि मैंने पहले कहा कि टीम को मेरी जिस नंबर पर बल्लेबाजी की जरूरत होगी, मैं उस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं। लेकिन इस साल मैं आईपीएल के सभी मैचों में पारी की शुरुआत करूंगा। मैं भारत के लिए ओपनिंग ही करता हूं और मैंने इसी स्थान पर खेलते हुए मैंने सफलता हासिल की है।' मुंबई इंडियंस को लीग में अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई में खेलना है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस ने अब तक तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। जिसमें से दो बार मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में खिताबी जीत दिलाई है। एक बार हरभजन सिंह के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

Read Also: IPL 2019: शिखर धवन ने बताया कैसे पहला खिताब जीतेगी उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें