फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2018: सेंचुरी बनाते ही बैट को गोद में लेकर क्रिस गेल ने क्यों किया ये इशारा, जानें

IPL 2018: सेंचुरी बनाते ही बैट को गोद में लेकर क्रिस गेल ने क्यों किया ये इशारा, जानें

आईपीएल 2018 के अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्रिस गेल का बल्ला जमकर गरजा। क्रिस गेल ने 63 गेंद में नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक चौका और 11 छक्के...

IPL 2018: सेंचुरी बनाते ही बैट को गोद में लेकर क्रिस गेल ने क्यों किया ये इशारा, जानें
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 20 Apr 2018 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल 2018 के अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्रिस गेल का बल्ला जमकर गरजा। क्रिस गेल ने 63 गेंद में नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक चौका और 11 छक्के लगाए। 

ये क्रिस गेल का आईपीएल में छठां और उनके टी-2O करियर का 21 वां शतक है। क्रिस गेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान के एक ओवर में लगातार चार गेंदों पर चार छक्के जमाए। 

बदल लिया सेलिब्रेशन स्टाइल

क्रिस गेल ने अब अपने जश्न मनाने का तरीका भी बदल लिया है। पहले जहां गेल जश्न मनाने के लिए गंगनम डांस करते थे, लेकिन अब उन्होंने एक नए तरीके से सेलिब्रेट करना शुरू कर दिया है, जो है बेबी सेलिब्रेशन। अब वो सेलिब्रेट करने के लिए अपने बैट को दोनों हाथों के बीच लेते हैं, जैसे हम बच्चों को गोद में पकड़ते हैं और फिर बैट को हवा में उछालते हैं। गेन ने अपनी पिछली दोनों पारियों में इस तरह ही सेलिब्रेट किया।

शिल्पा ने इस क्रिकेटर को आंखों से किया ऐसा इशारा, वो भी हो गए Shocked

VIDEO: गेल की सेंचुरी पर प्रीति जिंटा और युवी का डांस नहीं देखा तो क्या देखा

देखें वीडियो में क्रिस गेल का बेबी सेलिब्रेशन
 

फिल्मों के हैं फैन, तो खेलें ये दिलचस्प क्वीज

Quiz Closed

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें