फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL FINAL: जानें, मैच से पहले क्या बोले पुणे-मुंबई के कप्तान, रोहित-स्मिथ

IPL FINAL: जानें, मैच से पहले क्या बोले पुणे-मुंबई के कप्तान, रोहित-स्मिथ

आईपीएल 10 में आज राइजिंग पुणे सुपरजाइंट और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है।

Farha.fatimaलाइव हिन्दुस्तान टीम,हैदराबादSun, 21 May 2017 08:50 AM

IPL FINAL: जानें, मैच से पहले क्या बोले पुणे-मुंबई के कप्तान, रोहित-स्मिथ

IPL FINAL: जानें, मैच से पहले क्या बोले पुणे-मुंबई के कप्तान, रोहित-स्मिथ1 / 2

आईपीएल 10 में आज राइजिंग पुणे सुपरजाइंट और मुंबई इंडियंस के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। मैच से पहले पुणे और मुंबई के कप्तान स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा ने बात की। स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा ने फाइनल से पहले की शाम में एक दूसरे के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड को अधिक तवज्जो नहीं दी।
      
स्मिथ की अगुआई वाली राइजिंग पुणे सुपरजाइंट ने रोहित की अगुआई वाली मुंबई की टीम को मौजूदा सत्र में तीनों मैचों में हराया है जिसमें पहला क्वालीफायर भी शामिल है।
      
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्मिथ ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में सतर्कता बरतते हुए कहा, बेशक हम इससे थोड़ा आत्मविश्वास ले सकते हैं। लेकिन अंत में फइनल तो फाइनल ही होता है और यह इस पर निर्भर करता है कि उसे दिन कौन बेहतर खेलता है।

आगे की स्लाइड में क्या बोले रोहित...

IPL FINAL: जानें, मैच से पहले क्या बोले पुणे-मुंबई के कप्तान, रोहित-स्मिथ

IPL FINAL: जानें, मैच से पहले क्या बोले पुणे-मुंबई के कप्तान, रोहित-स्मिथ2 / 2

रोहित ने आश्वस्त किया कि मुंबई की टीम अतीत को पीछे छोड़कर खिताबी मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेगी।
      
रोहित ने कहा, जैसा कि महेला ने कहा, पुणे के खिलाफ हमारा रिकॉर्ड काफी अच्छा नहीं है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने कुछ शानदार क्रिकेट खेला। बस इतना था कि उन दिनों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। संभवत यही कारण था कि हमने मैच गंवा दिया। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के कोच हैं।

ये भी पढ़ें, 

IPL 10: आज फाइनल में आमने सामने होंगे मुंबई-पुणे, मैच से पहले जानें कुछ Interesting Facts

IPL 10: हिट रहे ये 5 सस्ते खिलाड़ी तो ये 5 मंहगे खिलाड़ी हुए FLOP