फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019 RCBvMI: पांड्या ने छक्का जड़ किया ऐसा, चिढ़ गए सैनी- video

IPL 2019 RCBvMI: पांड्या ने छक्का जड़ किया ऐसा, चिढ़ गए सैनी- video

IPL 2019 RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में गुरुवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में...

IPL 2019 RCBvMI: पांड्या ने छक्का जड़ किया ऐसा, चिढ़ गए सैनी- video
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बेंगलुरुFri, 29 Mar 2019 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

IPL 2019 RCB vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में गुरुवार (28 मार्च) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आगाज हार के साथ किया था। गुरुवार को खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान पांड्या ने कुछ ऐसी हरकत की, जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी चिढ़ से गए।

पांड्या ने 14 गेंद पर नॉटआउट 32 रन बनाए। गेंदबाजी में वो कमाल नहीं दिखा सके और तीन ओवर में 37 रन खर्च डाले। पांड्या ने बल्लेबाजी के दौरान तीन छक्के जड़े। इन छक्कों में एक छक्का तो इस टूर्नामेंट का अभी तक का सबसे लंबा छक्का भी था। तीन में से दो छक्के पांड्या ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर जड़ा, जबकि एक छक्का नवदीप सैनी की गेंद पर लगाया।

RCBvsMI: पांड्या ने जड़ा मौजूदा सीजन का सबसे लंबा छक्का, गेल को छोड़ा पीछे

पर्पल कैप के लिए चहल ने मारी धांसू एंट्री, देखें ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के दावेदारों की पूरी लिस्ट

नवदीप सैनी की गेंद पर छक्का लगाने के बाद पांड्या दोनों हाथ फैलाकर जोर से चिल्लाए, जिससे नवदीप सैनी कुछ चिढ़े हुए नजर आए और उन्हें उसी तरह का जवाब भी दिया। इसका वीडियो आईपीएल के ट्विटर पेज पर शेयर भी किया गया है, आप भी देखें वीडियो-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मैच छह रनों से गंवा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें