फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL Final: सचिन, सहवाग से लेकर डिविलियर्स तक जानिए किसने क्या कहा

IPL Final: सचिन, सहवाग से लेकर डिविलियर्स तक जानिए किसने क्या कहा

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी गेंद तक चले फाइनल मुकाबले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है जबकि...

IPL Final: सचिन, सहवाग से लेकर डिविलियर्स तक जानिए किसने क्या कहा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 13 May 2019 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी गेंद तक चले फाइनल मुकाबले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है जबकि वीरेंद्र सहवाग ने इसे बेहतरीन मुकाबला करार दिया। क्रिकेट जगत ने ट्विटर पर फाइनल मैच को लेकर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की।

MIvsCSK: राहुल चाहर के फैन हुए मास्टर ब्लास्टर, तारीफ में कह दी यह बड़ी बात

IPL 2019 Final :  हरभजन सिंह इस बात पर हुए नाराज, ट्वीट कर निकाली भड़ास

सचिन तेंदुलकर: सबसे रोमांचक सीजन में से एक का शानदार अंत। बेहतरीन व्यक्तिगत प्रदर्शन टीमवर्क के सामने नहीं टिक सकता और यह साबित हो गया।

सौरव गांगुली: क्या मैच था और अचानक आपको पता चलता है कि इंसान ही खेल रहे थे। दबाव में शानदार कौशल का प्रदर्शन।

वीरेंद्र सहवाग: जबर्दस्त फाइनल। शानदार टूर्नामेंट। चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत खराब रही। मुंबई इंडियंस को बधाई।

एबी डिविलियर्स: वाह। निशब्द। आईपीएल, क्या शानदार टूर्नामेंट।

आर अश्विन: ओह क्या शानदार मैच था। मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा को बधाई। चेन्नई सुपर किंग्स और एम एस धौनी बदकिस्मत रहे।

माइकल वॉन: आईपीएल हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है। आखिरी कुछ ओवरों में ही सब कुछ था। कैच छूटे। मैदान पर फोकस टूटा। शानदार स्ट्रोक्स लगे, रन आउट और उम्दा गेंदबाजी।

जोंटी रोड्स: वाह माली, शानदार प्रदर्शन। अब मुझे अपनी सांसों को काबू में लाने के लिए बीयर पीनी पड़ेगी। पिछले दस मिनट से होटल में कूद रहा था। क्या मैच था। आईपीएल से कोई प्यार कैसे ना करे।

सैम बिलिंग्स: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पर गर्व है और इसका हिस्सा होना अदभुत रहा। इतने कम अंतर से हारे। आईपीएल क्या शानदार टूर्नामेंट है। मुंबई इंडियंस को बधाई।

वीवीएस लक्ष्मण: मुंबई इंडियंस ने दबाव का बखूबी सामना करके जीत दर्ज की। क्या शानदार फाइनल था।

केविन पीटरसन: शानदार। एक और लाजवाब टूर्नामेंट। इस महान खेल को सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अकादमी, आईपीएल।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें