फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2020: 48 साल के प्रवीण ताम्बे को किया गया डिसक्वॉलिफाई, इस सीजन में केकेआर के लिए नहीं खेल सकेंगे

IPL 2020: 48 साल के प्रवीण ताम्बे को किया गया डिसक्वॉलिफाई, इस सीजन में केकेआर के लिए नहीं खेल सकेंगे

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑक्शन में 48 साल के लेग स्पिनर प्रवीण ताम्बे को खरीदा था। प्रवीण ताम्बे को आईपीएल के 13वें सीजन से डिसक्वॉलिफाई कर दिया गया है।...

IPL 2020: 48 साल के प्रवीण ताम्बे को किया गया डिसक्वॉलिफाई, इस सीजन में केकेआर के लिए नहीं खेल सकेंगे
हिन्दुस्तान टाइम्स,नई दिल्लीThu, 27 Feb 2020 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑक्शन में 48 साल के लेग स्पिनर प्रवीण ताम्बे को खरीदा था। प्रवीण ताम्बे को आईपीएल के 13वें सीजन से डिसक्वॉलिफाई कर दिया गया है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने इस बात की पुष्टि की है। ताम्बे पहले संन्यास की घोषणा कर चुके थे, लेकिन फिर उन्होंने वापसी का फैसला लिया था। इसके बाद उन्होंने मुंबई लीग में भी हिस्सा लिया था।

सिक्योरिटी गार्ड के साथ जेमिमाह ने किया 'ट्विस्ट' गाने पर डांस- video

हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान ब्रजेश पटेल ने कहा, 'ताम्बे ने पहले संन्यास लिया और फिर संन्यास वापस ले लिया। उसके बाद उन्होंने मुंबई लीग में हिस्सा लिया था। वो इसके बाद बिना किसी से अनुमति लिए दुबई खेलने चले हए। हमने उन्हें आईपीएल से डिस्क्वॉलिफाई कर दिया है क्योंकि वो मौजूदा खिलाड़ी हैं और बिना बोर्ड की अनुमति के वो दुबई खेलने चले गए। हमने यह फैसला केकेआर को भी सुना दिया है। उन्हें इस खिलाड़ी की जगह टूर्नामेंट में रिप्लेसमेंट मिलेगा।'

NZvIND: कीवी पिचों पर बल्लेबाजी को लेकर रहाणे और विराट के विचार

पिछले साल 19 दिसंबर को हुए ऑक्शन में बिकने वाले वो सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बने थे। केकेआर ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। 2013 से 2016 के बीच ताम्बे ने कुल 33 आईपीएल मैच खेले हैं। वो राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं। ताम्बे ने कुल 28 विकेट लिए हैं, जिसमें से 15 विकेट तो उन्होंने 2014 सीजन में लिए थे, जब वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे। 2020 आईपीएल के लिए बिकने के बाद ताम्बे ने कहा था कि वो अब भी 20 साल के खिलाड़ी जैसा महसूस करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें