IPL 2019: मुंबई इंडियंस की हार के बाद ड्रेसिंग रूम में युवी हुए सम्मानित- video
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल रहे हैं। युवी को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदा था। युवी...
IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेल रहे हैं। युवी को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदा था। युवी को पहले मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया। मुंबई इंडियंस के ओपनिंग मैच में युवी ने 35 गेंद पर 53 रनों की पारी खेली, हालांकि वो टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत नहीं दिला सके।
IPL 2019: युवराज सिंह ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान
IPL 2019: धमाकेदार फिफ्टी जड़ने के बाद युवी ने संन्यास को लेकर ये कहा- देखें video
मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में युवी को टीम की मालकिन नीता अंबानी ने बैज ऑफ ऑनर पहनाकर सम्मानित किया। इस वीडियो को मुंबई इंडियंस के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।
24 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 213 रन बना डाले। ऋषभ पंत ने 27 गेंद पर 78 रनों की पारी खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 19.2 ओवर में 176 रनों पर ही ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा।