महिला एशिया कप : भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, फाइनल में रेणुका चमकीं तो पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति-रॉड्रिग्स ने बिखेरी चमक

Himanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर आठ सत्र में सातवीं बार एशिया कप जीत लिया है। टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा सबसे ज्यादा विकेट और जेमिमा सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी।

महिला एशिया कप : भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, फाइनल में रेणुका चमकीं तो पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति-रॉड्रिग्स ने बिखेरी चमक

भारत ने एशिया कप महिला टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को श्रीलंका को आठ विकेट से हराया। श्रीलंका की पारी को नौ विकेट पर 65 रन पर रोकने के बाद भारत ने 8.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 25 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रही। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार वनडे प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में चैंपियन बनी है।

महिला एशिया कप 2022 में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों का बोलबाला रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत की स्टार गेंदबाज दीप्ति शर्मा सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाजी बनी, जबकि जेमिमा रॉड्रिग्स सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रही। दीप्ति शर्मा ने 8 मैचों में 30 ओवर डालकर 100 रन खर्च किए और कुल 13 विकेट झटके। इस टूर्नामेंट में उनकी इकॉनमी 3.33 रही। गेंदबाजों की टॉप-5 सूची में राजेश्वरी गायकवाड़ भी शामिल हैं, जिन्होंने 7 मैचों में 9 विकेट झटके। 

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स ने वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 8 मैचों की सिर्फ 6 पारियों में 217 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 70 रन रहा। इस दौरान उनका औसत 54.25 रहा। टूर्नामेंट में जेमिमा ने 29 चौके और एक छक्का लगाया। इस लिस्ट में शैफाली वर्मा तीसरी नंबर पर रहीं, उन्होंने 6 पारियों में 27.66 की औसत से 166 रन बनाया। विस्फोटक बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में 13 चौके और 6 छक्के लगाए।

Womens Asia Cup 2022 Final: भारत ने 8 में से रिकॉर्ड 7 बार जीता महिला एशिया कप खिताब, इस बार

स्मृति मंधाना इस सूची में सातवें नंबर पर रहीं। फाइनल में रेणुका सिंह ने तीन ओवर में 5 रन देते हुए तीन विकेट झटके। रेणुका के दूसरे और पारी के चौथे ओवर में भारत को तीन विकेट मिले, जिसमें दो कैच और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। इस ओवर के बाद श्रीलंका की टीम मैच में कभी भी वापसी नहीं कर सकी। रेणुका को दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला, जबकि दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।