फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटICC CWC 2019: इंग्लैंड से एक साथ देश नहीं लौटेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण

ICC CWC 2019: इंग्लैंड से एक साथ देश नहीं लौटेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण

विश्व कप अभियान के सेमीफाइनल में निराशाजनक हार के बाद भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड से अलग अलग जगहों पर रवाना होंगे चूंकि अब उन्हें अगली श्रृंखला दो सप्ताह बाद खेलनी है। न्यूजीलैंड से 18 रन से मिली हार के...

ICC CWC 2019: इंग्लैंड से एक साथ देश नहीं लौटेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानिए क्या है कारण
भाषा।,नई दिल्ली। Fri, 12 Jul 2019 01:37 AM
ऐप पर पढ़ें

विश्व कप अभियान के सेमीफाइनल में निराशाजनक हार के बाद भारतीय क्रिकेटर इंग्लैंड से अलग अलग जगहों पर रवाना होंगे चूंकि अब उन्हें अगली श्रृंखला दो सप्ताह बाद खेलनी है। न्यूजीलैंड से 18 रन से मिली हार के बाद भारत का तीसरा खिताब जीतने का सपना टूट गया। अब उसे तीन अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलनी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने प्रेस ट्रस्ट को बताया,'यहां से लाजिस्टिक मैनेजर का काम है। खिलाड़ी टिकटों की उपलब्धता के आधार पर टुकड़ों में रवाना होंगे। कुछ खिलाड़ी भारत लौटेंगे तो कुछ दो सप्ताह के ब्रेक के कारण कहीं और जाएंगे।'

READ ALSO: ENG vs AUS: रोहित शर्मा के बाद डेविड वॉर्नर भी चूके, नहीं टूटा मास्टर ब्लास्टर का विश्व रिकॉर्ड

धौनी स्वदेश लौटकर कर सकते हैं संन्यास की घोषणा
महेंद्र सिंह धौनी कुछ दिन बाद रांची लौटेंगे। उनके भविष्य को लेकर अटकलों का दौर जारी है और कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। हालांकि टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि धौनी ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया है। समझा जाता है कि धौनी स्वदेश लौटकर अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। भारतीय टीम 20 मई से साथ है। अब तीन से आठ अगस्त तक अमेरिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलेगी। इसके बाद आठ से 14 अगस्त तक वनडे श्रृंखला और 22 अगस्त से तीन सितंबर तक दो टेस्ट खेलेगी। यह क्रिस गेल की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आखिरी श्रृंखला होगी।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें